Home » Bokaro Firing Incident : बोकारो में गोलीबारी की घटना में बिहार पुलिस के जवान गिरफ्तार

Bokaro Firing Incident : बोकारो में गोलीबारी की घटना में बिहार पुलिस के जवान गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : बोकारो जिले के सेक्टर चार स्थित लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया। इस घटना में एक फल विक्रेता विवेक कुमार साह घायल हो गए थे। जांच में पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी बिहार पुलिस के जवान हैं, जो एक लड़का-लड़की के व्यक्तिगत मामले को लेकर बोकारो पहुंचे थे।

व्यक्तिगत मामले में आई थी बिहार पुलिस

बिहार पुलिस की टीम एक अपहृत लड़की को बरामद करने के लिए बोकारो आई थी। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक फल विक्रेता और लड़की के भाई घायल हो गए। घटना के बाद बिहार पुलिस की टीम फरार हो गई थी, लेकिन कोडरमा पुलिस की एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान उन्हें धर दबोचा गया।

गलती से गोली चलने की कही बात

कोडरमा पुलिस ने तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बिहार पुलिस के जवान निजी मामलों में हथियार लेकर झारखंड कैसे पहुंचे और क्यों उन्होंने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की। विवेक कुमार साह का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।बिहार पुलिस का कहना है कि उनके जवान से गलती से गोली चल गई है।

Read also Dumka Double Murder: चाकू से गोदकर दंपती को मार डाला

Related Articles