Home » Bihar Weather : बिहार में बारिश का असर होगा कम, गर्मी की वापसी तय, 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Bihar Weather : बिहार में बारिश का असर होगा कम, गर्मी की वापसी तय, 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी

by Rakesh Pandey
jharkhand weather- today (1)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते एक हफ्ते से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात की घटनाएं लगातार जारी थीं, लेकिन अब इन मौसमी गतिविधियों में ठहराव आने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि अब बारिश की रफ्तार कम होगी और गर्मी का मौसम फिर से जोर पकड़ने लगेगा।

बारिश की गतिविधियों पर लगेगा ब्रेक

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आशीष कुमार के मुताबिक, राज्य के अधिकतर जिलों में आज (19 अप्रैल) मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 12 जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, मेघगर्जन और मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहां-कहां रहेगा असर

जिन 12 जिलों में आंशिक मौसम प्रभाव की संभावना जताई गई है, वे हैं…

सुपौल

अररिया

किशनगंज

सहरसा

मधेपुरा

पूर्णिया

कटिहार

भागलपुर

बांका

जमुई

मुंगेर

खगड़िया

इन जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवा और वज्रपात हो सकता है। अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तेज धूप देखने को मिलेगी।

तापमान और उमस में बढ़ोतरी की आशंका

बारिश रुकने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। पिछले 24 घंटे में डेहरी में सबसे अधिक 39.6°C दर्ज किया गया है, जबकि वैशाली में न्यूनतम तापमान 18.8°C रहा। आज से दिन का तापमान बढ़ने और उमस बढ़ने की संभावना है।

मौसमी सिस्टम का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, ईरान और अफगानिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इसके साथ ही झारखंड से लेकर पूर्वी असम तक बनी द्रोणिका (ट्रफ लाइन) और बंगाल की खाड़ी से उठ रहे नमी वाले सिस्टम अब कमजोर पड़ने लगे हैं। इससे बिहार में बारिश की गतिविधियों में कमी आ रही है।

शहर : अधिकतम तापमान : न्यूनतम तापमान : AQI
पटना : 29.1°C : 21.6°C : 93
गया : 34.8°C : 24.2°C : 67
मुजफ्फरपुर : 29°C : 22.2°C : 30
पूर्णिया : 34.2°C : 23.1°C : 50
भागलपुर : 28.2°C : 20.6°C : 94

Read ALso- Jharkhand Weather Today : झारखंड में मौसम का मिजाज बदला : अगले चार दिन बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी

Related Articles