बिहार की कोकिला पद्मश्री, पद्मविभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा का निधन हो गया। उनकी उम्र 80 साल की थी। दो दिन पहले घर में ही गिर जाने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी। चोट से ब्रेन हेमरेज कर गया था। उसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वो वेंटिलेटर पर थे। आज यानी 22 सितंबर उनका निधन हुआ। बता दें कि डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए थे।
वहीं शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने कहा कि दो दिन पहले घर में ही गिर जाने की वजह से उनके सिर में चोट लग गई थी। चोट से ब्रेन हेमरेज़ हो गया। इसके बाद उन्हें श्री साई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वो वेटिनलेटर पर थे। डॉ. ब्रिज सिन्हा इंटरसिटी शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे।
पति का हमेशा रहा सपोर्ट
शारदा सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किस्मत से मेरी तरह मेरे पति बृजकिशोर सिन्हा को भी गीतों से खास लगाव था। वहीं 1970 में जब शादी हुई और मैं अपने ससुराल बेगूसराय गई, तो वहां का माहौल बिल्कुल अलग था। मैथिली भी अलग तरीके से बोली जाती थी। मेरी सास का कहना था कि घर में भजन करने तक तो ठीक है, लेकिन उससे आगे गाना-बजाना नहीं चलेगा। हमारे यहां घर की बहू बाहर जाकर गाना नहीं गाती, इसलिए तुम भी नहीं गाओगी। ऐसे समय में मेरे पति ने मेरा साथ दिया और सास को उन्होंने मनाया।