साहिबगंज/ साहिबगंज के उधवा में दो लोगों की माैत : झारखंड के साहिबगंज जिले में डेंगू की स्थिति गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार की सुबह उधवा के दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की मौत डेंगू से होने की आशंका है। मृतकों में 55 वर्षीय शमीम अख्तर व 21 वर्षीय पिंकी खातून शामिल हैं। पिंकी खातून शमीम अख्तर की बहू थी।
साहिबगंज के उधवा में दो लोगों की माैत
दोनों उधवा के रहने वाले थे। कहा जा रहा है कि विगत एक सप्ताह से डेंगू से पीड़ित थे। स्थानीय स्तर पर अपना इलाज करा रहे थे। गुरुवार को स्थिति बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। वहां ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
गौरतलब हो कि जिले में विगत 15 दिन से लगातार डेंगू मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार शाम तक डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो चुकी थी। 160 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी थी। मरीज निजी और सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हर दिन उधवा के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोग को स्वास्थ्य जांच कर रही है। लोगों का सेंपल लिया जा रहा है।
ग्रामीणों को दिन और रात मच्छरदानी में सोने की सलाह दी जा रही है। आसपास साफ सफाई पर बल दिया जा रहा है। लोगों को दिन में भी फुल बांह का शर्ट पहनने की सलाह दी जा रही है। वीवीडी सलाहकार डा. सती बाबू डाबडा ने बताया कि उधवा में अधिक केस निकल रहा है। मंगलवार को 70 सैंपल संग्रह किया गया जिनमें 14 मरीज पाजिटिव पाए गए। पूर्व में मिले 30 पाजिटिव मरीज का इलाज चल रहा है।
160 मरीज संदिग्ध हैं जिनकी जांच की जा रही है। जांच के लिए एलीजा कीट मंगा लिया गया है। अभी डेंगू मरीज जरूर मिला है लेकिन आगे के स्टेप में मरीज नहीं पहुंचा है। इलाज कराकर सभी लोग सामान्य रूप से दवा ले रहे हैं।
डेंगू मरीज बढ़ने की वजह :
बकरीद पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई, गुजरात, बिहार, केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों से अपने घर आए। चूंकि संक्रमित एडिस मच्छर काटने के 10 से 12 दिन बाद मनुष्य में लक्षण दिखने लगता है। जब ये प्रवासी मजदूर घर लौटा तो परेशानी पढ़ने लगी। क्षेत्र में जांच कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की नजर संदिग्ध मरीज पर पड़ी। लगातार जांच में डेंगू से पीड़ित मरीज की संख्या में इजाफा हो रहा है।
दो लोगों की मौत की सूचना इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मिली है। उनकी मौत कैसे हुई है यह जांच का विषय है। उसकी जांच कराई जा रही है। गुरुवार को दो मरीजों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया था। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया था।
लोगों को डेंगू की आशंका होने पर सरकारी अस्पतालों में जांच व इलाज कराने के लिए कई बार सलाह दी जा चुकी है। इसके बाद भी कुछ लोग निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करा रहे हैं।
डा. अरविंद कुमार, सीएस, साहिबगंज
READ ALSO : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत , विरोध में सड़क जाम