BJP Gets Majority On Exit Poll : 400 पार भी कर सकता है एनडीए
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी एग्जिट पोल बीजेपी-एनडीए को जीता रहे है। सरकार एनडीए की बनती दिख रहा है। वहीं कुच एग्जिट पोल में 400 पार करने का भी दावा किया जा रहा है। बता दें भाजपा ने इस बार चुनाव में 400 पार का नारा दिया था। अगर सी वोटर, टुडेज चाणक्य, टुडे-एक्सिस माय इंडिया के आंकडों में भी एनडीए आगे है।
BJP Gets Majority On Exit Poll : तीसरी बार मोदी करेंगे वापसी
कई न्यूज चैनलों ने दावा किया कि इस बार भी मोदी की ऐतिहासिक जीत होगी। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के अनुसार एनडीए को 350 से 380 सीटें मिलेगी। वहीं इंडिया गठबंध को 131 से 166 सीटों पर संतुष्ट करना होगा। सभी ने भाजपा के एतिहासिक जीत का दावा किया है।
BJP Gets Majority On Exit Poll : कई राज्यों में इंडिया गठबंधन का बुरा वाला हाल
सभी एग्जिट पर गौर करें तो कई राज्य ऐसे है जहां इंडिया गठबंधन को हाल 2019 जैसा ही रहेगा। इन राज्यों लगभग सभी सीटें भाजपा व एनडीए के खाते में जाती दिख रही है। एक दो सीटें ही इंडिया गठबंधन को मिल सकता है। अगर बात करें तो 80 सीट वाले उत्तर प्रदेश, 29 सीट वाले मध्य प्रदेश, 26 सीट वाले गुजरात और 11 सीट वाले छत्तीसगढ़ और सात सीट वाले दिल्ली और पांच सीट वाले दिल्ली समेत पूर्वेतर के राज्यों में एनडीए पिछले चुनाव परिणाम को दोहराते हुए नजर आ रही है।
BJP Gets Majority On Exit Poll : इन राज्यों में पहली बार खिलेगा कमल
वहीं एग्जिट पोल में यह भी दिख रहा है कि जहां तमिलनाडु और केरल पहले एक भी सीट नहीं थी। वहां भी कुछ सीटें भाजपा के पास जायेगी। ओडिशा और बंगाल और आंध्र प्रदेश में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करती हुई दिख रही है। वहीं झारखंड में भाजपा 9 से 10 सीटें मिलती हुई दिख रही है। झारखंड में भाजपा का प्रदर्शन पिछले बार से थोड़ा खराब होता दिख रहा है।
Read Also-