Home » BJP Leader Karia Munda Refer Delhi AIIMS : भाजपा नेता कड़िया मुंडा बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजे गए, एयर एंबुलेंस से ले जाया गया

BJP Leader Karia Munda Refer Delhi AIIMS : भाजपा नेता कड़िया मुंडा बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजे गए, एयर एंबुलेंस से ले जाया गया

by Yugal Kishor
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष कड़िया मुंडा की तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए, उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के लिए गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। एयर एंबुलेस के माध्यम से उन्हें दिल्ली भेजा गया है।

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

गौरतलब है कि मकर संक्रांति के दिन केंद्रीय जनजाति मंत्री जुएल उरांव ने रांची के मेडिका अस्पताल में कड़िया मुंडा से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। केंद्रीय मंत्री ने उनके इलाज के लिए सारी आवश्यक व्यवस्थाएं कीं और बाद में कड़िया मुंडा को दिल्ली एम्स भेजने का निर्णय लिया गया।

साथ ही, कड़िया मुंडा के परिजनों के साथ एक चिकित्सक को भी दिल्ली भेजा गया है, ताकि वे उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रख सकें। कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य के सुधार के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles