नई दिल्ली : बीजेपी ने मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों काे लेकर अपने उम्मीद्वाराें की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि अभी चुनाव की तिथि घाेषित नहीं हुई है। लेकिन भाजपा ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ में 21 सीटों पर और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।
भाजपा ने MP और छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
उम्मीदवारों की ये लिस्ट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद जारी की गई है। बैठक बुधवार को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह सहित सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा दोनों राज्यों के संगठन से जुड़े कुछ प्रमुख नेता शामिल हुए।
भाजपा अभी उन सीटों पर फोकस कर रही है जहां पार्टी पिछले यानी 2018 के विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से हारी थी या फिर जहां पार्टी को कभी जीत हासिल नहीं हुई। एमपी की लिस्ट में पांच महिलाओं को भी टिकट दिया गया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट
1. सबलगढ़ से सरला विजेंद्र रावत
2. सुमावली से अदल सिंह कंसाना
3. गोहद (SC) से लाल सिंह आर्य
4. पिछोर से प्रीतम लोधी
5. चाचौड़ा से प्रियंका मीणा
6. चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी
7. बंडा से वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार
8. महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह
9. छतरपुर से ललिता यादव
10. पथरिया से लखन पटेल
11. गुन्नौर (SC) से राजेश कुमार वर्मा
12. चित्रकूट से सुरेंद्र सिंह गहरवार
13. पुष्पराजगढ़ (ST) से हीरासिंह श्याम
14. बड़वारा (ST) से धीरेंद्र सिंह
15. बरगी से नीरज ठाकुर
16. जबलपुर पूर्व (SC) से अंचल सोनकर
17. शाहपुरा (ST) से ओमप्रकाश धुर्वे
18. बिछिया (ST) से डॉ. विजय आनंद मरावी
19. बैहर (ST) से भगत सिंह नेताम
20. लांजी से राजकुमार कर्राये
21. बरघाट (ST) से कमल मस्कोले
22. गोटेगांव (SC) से महेंद्र नागेश
23. सौसर से नानाभाऊ मोहोड
24. पांढुर्णा (ST) से प्रकाश उइके
25. मुल्ताई से चन्द्रशेखर देशमुख
26. भैंसदेही (ST) से महेंद्र सिंह चौहान
27. भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा
28. भोपाल मध्य से ध्रुव नारायण सिंह
29. सोनकच्छ (SC) से राजेश सोनकर
30. महेश्वर (SC) से राजकुमार मेव
31. कसरावद से आत्माराम पटेल
32. अलीराजपुर (ST) से नागर सिंह चौहान
33. झाबुआ (ST) से भानू भूरिया
34. पेटलावद (ST) से निर्मला भूरिया
35. कुक्षी (ST) से जयदीप पटेल
36. धरमपुरी (ST) से कालू सिंह ठाकुर
37. राऊ से मधु वर्मा
38. तराना (SC) से ताराचंद गोयल
39. घटिया (SC) से सतीश मालवीय
छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने पाटन विधानसभा सीट पर उनके भतीजे और सांसद विजय बघेल को उतार दिया है। पार्टी ने पूर्व सांसद रामविचार नेताम को भी टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ की पहली लिस्ट में पांच महिलाओं को भी टिकट दी गई है।
1. प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी
2. भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े
3. प्रतापपुर (ST) से शकुंतला सिंह पोर्थे
4. रामानुजगंज (ST) से रामविचार नेताम
5. लुन्द्र (ST) से प्रबोज भींज
6. खरसिया से महेश साहू
7. धर्मजागढ़ (ST) से हरिश्चन्द्र राठिया
8. कोरबा से लखनलाल देवांगन
9. मरवाही (ST) से प्रणव कुमार मरपच्ची
10. सरायपाली (SC) से सरला कोसरिया
11. खल्लारी से अलका चंद्राकर
12. कांकेर (ST) से आशाराम नेताम
13. अभानपुर से इन्द्रकुमार साहू
14. राजिम से रोहित साहू
15. सिहावा (ST) से श्रवण मरकाम
16. दौंड़ी लोहारा (ST) से देवलाल हलवा ठाकुर
17. पाटन से विजय बघेल
18. खैरागढ़ से विक्रांत सिंह
19. खुज्जी से गीता घासी साहू
20. मोहला मानपुर (ST) से संजीव साहा
21. बस्तर (ST) से मनीराम कश्यप
READ ALSO : टाटिबा-बरायबुरू लौह अयस्क ब्लाक के लिए रूंगटा, जिंदल, श्याम, आर्सेलर मित्तल व एमएसपीएल मैदान में