Home » झारखंड में मंत्री व नेताओं के घर मिल रहे नोटों के ढेर, भ्रष्टाचारियों को जाना होगा जेल : बाबूलाल

झारखंड में मंत्री व नेताओं के घर मिल रहे नोटों के ढेर, भ्रष्टाचारियों को जाना होगा जेल : बाबूलाल

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : Bjp State President : जिन लोगों के ऊपर राज्य की खनिज संपदाओं की रक्षा की जिम्मेवारी है वे ही खनिज संपदा की चोरी करेंगे या करवाएंगे, सरकारी जमीन के फर्जी कागजात बनाकर बिक्री करवाएंगे तो ऐसे लोगों को जेज जाना ही होगा। ईडी की टीम ऐसे लोगों को पकड़कर जेल भेजेगी। ऐसे में इंडी गठबंधन के लोग कह रहे हैं की साजिश के तहत जेल भेजा गया। ऐसे लोग नहीं भूलें कि जनता सब जानती है तथा समय आने पर इसका जवाब देगी। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद जिले के निरसा प्रखंड के विजयपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

Bjp State President : मंत्री के सचिव व नौकर के घर कहां से आए इतने पैसे

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बात अब छिपी नहीं है कि राज्य के कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के घर से साढे तीन सौ करोड़ रुपए बरामद हुए। राज्य के मंत्री के सचिव के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपए बरामद हुए। यह है राज्य के कांग्रेसियों का हाल। ऐसे में अंदाजा लगाया जाना मुश्किल नहीं कि जब मंत्री के सचिव के नौकर के घर से इतने पैसे निकाल रहे हैं तो मंत्री के घर में लूट के कितने पैसे होंगे।

Bjp state president :संज्ञान में लाए गए मामलों पर सरकार ने नहीं की कार्रवाई

जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर रहा है। कई मामलों को संज्ञान में लाया गया लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। रांची के पूर्व उपायुक्त बंदूक के लाइसेंस निर्गत करने में 3 से 5 लाख रुपए वसूल रहे थे। इस मामले को भी विधानसभा में भाजपा विधायक सीपी सिंह ने उठाया था। परंतु तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। आज नतीजा सामने है कि वह आईएएस अफसर के साथ-साथ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भी जेल की हवा खा रहे हैं।

Bjp state president: झामुमो एवं कांग्रेस ने हमेशा झारखंडियों को छला

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेसियों ने 55 साल में कभी झारखंड अलग राज्य नहीं बनाया। जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने झारखंड अलग राज्य बनाने का काम किया। झामुमो ने तो पैसे लेकर झारखंड आंदोलन को बेचने का काम किया। इस पार्टी के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने को कांग्रेसियों ने ही तिहाड़ जेल भिजवाने का काम किया। आज झामुमो व कांग्रेस महागठबंधन में शामिल हैं और आम जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

बरगलानेवालों को जनता दे रही करारा जवाब

मरांडी ने कहा कि भाजपा की शासनकाल में झारखंड के गांव-गांव तक एवं नदियों में पूल पुलिया का निर्माण हुआ। भाजपा का ही देन है कि झारखंड के सभी गांव में बिजली पहुंची है। जनता को बरगलाने वाले महागठबंधन के लोगों को जनता लोकसभा चुनाव में तगड़ा जवाब दे रही है। राज्य में हुए पांच चरणों के चुनाव मे जनता ने एनडीए गठबंधन के सभी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है कर दी है। आगे के दो चरणों के चुनाव में भी महागठबंधन को आम जनता उसकी औकात बताने का काम करेगी।

भाजपा ही कर सकती है झारखंडियों का भला

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गरीब महिलाओं, नौजवान और किसानों के हितों की बात सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। झारखंडियों का भला सिर्फ भाजपा ही है चाहती है। वर्ष 2003 में भाजपा ने ही संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करवाया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने जितनी भी योजनाएं बनाईं, सभी के केंद्र में कहीं ना कहीं महिला, किसान और नौजवानों को रखा। मरांडी ने भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी को फिर स्थापित करने का आह्वान किया।

भाजपा ने हमारे समाज को दिलाई प्रतिष्ठा: रामचंद्र चंद्रवंशी

धनबाद जिले के निरसा प्रखंड के विजयपुर में आयोजित इस जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज को भाजपा ने हमेशा प्रतिष्ठा दी है। चंद्रवंशी समाज के लोगों को विधायक से लेकर मंत्री एवं राज्यपाल बनाने श्रेय बीजेपी को ही है। धनबाद लोकसभा में 163 गांव में चंद्रवंशी समाज के लोग हैं जो भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो को अपना मत देंगे। विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने भी अपने संबोधन में भाजपा को समर्थन देने की लोगों से अपील की।

Bjp state president

लोकतंत्र को खतरा भाजपा से नहीं, कांग्रेस से: ढुलू

भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने कहा कि कांग्रेस प्रजातंत्र नहीं राजतंत्र में विश्वास करती है। इसी इसका जीता जागता प्रमाण धनबाद में ही देखा जा रहा है। पहले ससुर फिर पुत्र एवं अब पुत्रवधू को ही टिकट मिल रहा है। लोकतंत्र को खतरा भाजपा से नहीं बल्कि कांग्रेस से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों एवं देश के मान-सम्मान को बढ़ाकर रखा। दूसरी और कांग्रेसी देश की मान प्रतिष्ठा को विदेशों में धूमिल करने का काम कर रहे हैं।

जनसभा में इन्होंने भी किया संबोधित

सभा की अध्यक्षता राजेश बाउरी एवं संचालन मधुरेंद्र गोस्वामी ने किया। सभा को सुरेश साव, सत्येंद्र कुमार, घनश्याम ग्रोवर, चंद्रशेखर सिंह, डब्लू बाउरी, पिंकी मरांडी, रानी केराई, मन्नू तिवारी, संजय महतो, संजय सिंह पिंटू, राजीव सिंह, सदानंद गोराई, आनंद रविदास, राणा प्रताप सिंह, उज्जवल गोराई, गोवर्धन दास, सुजीत पाल, वरुण धीवर, बाजू तूरी, मनोज मंडल इत्यादि में भी संबोधित किया।

Related Articles