Home » अल्युमिनियम फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो मजदूरों को मौत

अल्युमिनियम फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो मजदूरों को मौत

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी दामोडीह में अल्युमिनियम फैक्ट्री में अचानक हुए ब्लास्ट से दो मजदूरों को मौत घटनास्थल पर हो गई है। फैक्ट्री के अंदर धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी फैक्ट्री की छत उड़ गई है।

दीवार पर कई जगह दरारें आ गए हैं। धमाका की वजह से अगल-बगल घरों के शीशे भी टूट गए। फैक्ट्री का संचालन अवध कुमार के द्वारा किया जा रहा था। हालांकि, फैक्ट्री के संचालक का दावा है कि वज्रपात की वजह से घटना हुई है। लेकिन, यहां मौजूद लोग और ग्रामीण इस दावे को सीधे खारिज कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने मुताबिक भट्टी में पुराना अल्युमिनियम गलाने के दौरान ब्लास्ट हुआ, जिसमें मौके पर दोनों मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रंजीत ठाकुर और 55 वर्षीय सूखदेव साव के रूप में हुई है।

दोनों गया बिहार के रहने वाले बताए जाते हैं। फैक्ट्री में 25 मजदूर काम करते हैं। जिन मजदूरों की मौत हुई वे भट्टी में अल्युमिनियम गलाने का काम कर रहे थे। डीएसपी राजीव कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं।

READ ALSO : जिस युवक से हुआ था इंगेजमेंट उसी ने शराब पीने के बाद दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

Related Articles