Home » Blast in Delhi: दिल्ली की फैक्ट्री हुआ ब्लास्ट, तीन लोगों की मौत, छह घायल

Blast in Delhi: दिल्ली की फैक्ट्री हुआ ब्लास्ट, तीन लोगों की मौत, छह घायल

by Rakesh Pandey
Blast in Delhi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Blast in Delhi: शनिवार तड़के तीन बजे दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ। दिल्ली के नरेला के मूंग फैक्ट्री में तड़के आग लग जाने की घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं फैक्ट्री में काम कर रहे छह लोग घायल हो गये। फैक्ट्री में नौ लोग फंसे हुए थे। जिससे निकालने का प्रयास दमकल और पुलिस कर रही है। सुबह फोन करके पुलिस को आग लगने की सूचना दी गयी थी।

Blast in Delhi: आग पर काबू कर फंसे लोगों को निकाला गया

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री संख्या h-1249 में आगलगी की घटना हुई। इस फैक्ट्री का नाम श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड है, जो अंकित गुप्ता और विनय गुप्ता के नाम पर है। दोनों दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहते हैं। आग पर काबू पाते ही कंपनी में फंसे लोगों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें तीन लोगों मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तीन छह लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

Blast in Delhi: गैस लीक होने से लगी आग

जिस फैक्ट्री में हादसा वहां पुलिस की टीम जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सादी मूंग को गैस में भूनने का काम चल रहा था। इसी बीच पाइप से गैस लीक होने लगी। इससे आग लग गयी। आग लगने के कारण कंप्रेशर ज्यादा गर्म हुआ और ब्लास्ट हो गया। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। दमकल में आग पर पूरी तरह पर काबू पाया गया है। आग को पहले ही काबू पा लिया गया। आग अगर अगल-बगल की बिल्डिंग में फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Read Also-राजकोट गेमिंग जोन अग्निकांड में मालिक की भी मौत, डीएनए से हुई शव की पहचान

Related Articles