मुंबई : महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री की कुर्सी का फैसला होना है। इसके लिए ऑब्जर्वर के तौर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, दोनों ही नेता मुंबई पहुंच गए हैं। दोनों मिलकर विधायक दल का नेता चुनेंगे और सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी।
खबर है कि आज ही राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इसी बीच मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से पहले नापुर में देवेंद्र फड़नवीस के नाम की कविता लिखीं पोस्टरें भी शेयर की जा रही हैं। इसमें लिखा है…
‘पत्थर की बंदिश से भी क्या बहती नदियां रुकती हैं,
हालातों की धमकी से क्या अपनी नजरें झुकती हैं,
किस्मत से हर पन्ने पर किस्मत लिखवाना पड़ता है,
जिसमें मशाल सा जज्बा हो वो दीप जलाना पड़ता है,
वापस आना पड़ता है, फिर वापस आना पड़ता है’

इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस, पंकजा मुंडे और विनोद तावड़े महाराष्ट्र विधानसभा पहुंच चुके हैं। सीएम के नाम की घोषणा होते ही सरकार गठन के लिए महायुति गठबंधन राज्यपाल को अपना समर्थन पत्र सौंपेगी।