नई दिल्ली: Britain Parliament: ब्रिटेन की संसद में भारतीय मूल की सांसद शिवानी राजा और सांसद बॉब ब्लैकमैन ने गीता पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण किया। सांसद शिवानी राजा और ब्लैकमैन दोनों ने कंजरवेटिव पार्टी से चुनाव में जीत हासिल की है। शिवानी लीस्टर ईस्ट सीट से विजयी हुई हैं। उन्हें 14,526 वोट मिले है। उन्होंने लेबर पार्टी के अपने प्रतिद्वंदी राजेश अग्रवाल को 4,426 वोटों से पराजित किया।
Britain Parliament: : गीता पर हाथ रखकर शपथ लेना गर्व की बात
शिवानी मूल रूप से गुजराती हैं। कंजरवेटिव पार्टी को 37 साल बाद लीस्टर ईस्ट से जीत दिलवाने वाली शिवानी ने एक पोस्ट के माध्यम से यह बताया कि भागवत गीता पर हाथ रखकर शपथ लेना उनके लिए गर्व की बात थी। उन्हें इस पर गर्व है। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। शिवानी ने इससे पहले एक कॉस्मेटिक ब्रांड के साथ काम किया है। ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के बीच शिवानी राजा की लोकप्रियता काफी अधिक है।
Bob Blackman : कौन है बॉब ब्लैकमैन
बॉब ब्लैक मैन का पूरा नाम रॉबर्ट जॉन ब्लैकमैन है। बॉब ब्लैकमैन 2020 में पद्मश्री से सम्मानित सांसद है। उन्होंने भारतीय समुदाय के लिए समय-समय पर अपनी आवाज उठाई है। कश्मीरी पंडितों के समर्थन में बोलने के अलावा उन्होंने राम मंदिर की गलत कवरेज को लेकर बीबीसी की आलोचना भी की थी।