Home » Mango Crime News : देवर ने पत्नी संग मिल कर बुजुर्ग भाभी को कमरे में किया बंद, ससुर के निधन के बाद से कर रहे थे प्रताड़ित, कराते थे घर का काम

Mango Crime News : देवर ने पत्नी संग मिल कर बुजुर्ग भाभी को कमरे में किया बंद, ससुर के निधन के बाद से कर रहे थे प्रताड़ित, कराते थे घर का काम

by Rakesh Pandey
Brother-in-law along wife locked Elder Sister-in-law Room
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : Brother-in-law along wife locked Elder Sister-in-law Room : जमशेदपुर के मानगो में देवर व उसकी पत्नी (देवरानी) ने मिल कर अपनी विधवा भाभी को कमरे में बंद कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने इसकी सूचना बिहार के गया निवासी मायके पक्ष को दी। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग तत्काल गया से जमशेदपुर पहुंचे।

उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद महिला को बंधन से मुक्त कराया गया। दरअसल, मानगो बैकुंठनगर निवासी 62 वर्षीय सुनीता देवी के पति की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी है। उनका इकलौता बेटा भी शहर से बाहर रहता है। बताया जाता है कि एक साल पूर्व ससुर का निधन हो जाने के बाद देवर अमरेंद्र सिंह और देवरानी बेबी देवी, सुनीता के साथ मारपीट और उससे घर के सारे काम करवाते हैं।

Brother-in-law along wife locked Elder Sister-in-law Room : घर में बंद कर चले गए बाहर

जानकारी देते हुए पीड़िता सुनीता देवी ने बताया कि एक साल पूर्व ससुर का निधन होने के बाद वह अकेले पड़ गई। उसके बाद से ही देवर और देवरानी प्रताड़ित करने लगे। उनसे जबरदस्ती घर के काम करवाते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। शनिवार को दोनों ने एक कमरे में बंद कर दिया और किरायेदारों को भी दरवाजा खोलने से मना कर दिया। किरायेदारों ने ही मायके में फोन कर जानकारी दी जिसके बाद उन्हें कमरे से बाहर निकाला गया।

Brother-in-law along wife locked Elder Sister-in-law Room :देवर-देवरानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इधर, मानगो पुलिस ने सुनीता देवी के बयान पर देवर अमरेंद्र सिंह और देवरानी बेबी देवी के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों के खिलाफ प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Also-Telco Girl Hanging Body Found : टेल्को में फंदे से लटका मिला युवती का शव, हाथ-पैर बंधे रहने से हत्या की आशंका

Related Articles