Home » Jamshedpur Crime: मानगो में दो युवक बेच रहे थे ब्राउन शुगर, पुलिस ने धर दबोचा

Jamshedpur Crime: मानगो में दो युवक बेच रहे थे ब्राउन शुगर, पुलिस ने धर दबोचा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना अंतर्गत पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी में संलिप्त दो शातिर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार की शाम को मानगो के पृथ्वी पार्क स्थित फॉरेस्ट एरिया में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि दो युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में लगे हुए हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

पुलिस ने पृथ्वी पार्क में दो संदिग्धों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शिवाजी गोप उर्फ नाडु और गोविन्दा सिंह उर्फ लंगड़ी बताया। तलाशी में इनके पास से 15 पुड़िया ब्राउन सुगर (वजन लगभग 0.68 ग्राम), 1900 रुपये नकद और एक काले रंग का ओपो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया।

दोनों अपराधियों का अपराधिक इतिहास

गिरफ्तार शिवाजी गोप उर्फ नाडु पहले भी कई बार एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संगीन मामलों में जेल जा चुका है। उस पर कई मामले दर्ज हैं

  • मानगो थाना कांड सं0-05/2009
  • मानगो थाना कांड सं0-314/22
  • मानगो थाना कांड सं0-119/22
  • मानगो थाना कांड सं0-194/22
  • मानगो थाना कांड सं0-79/24
  • मानगो थाना कांड सं0-183/24

वहीं गोविन्दा सिंह उर्फ लंगड़ी पर भी वर्ष 2021 में चोरी और रिसीवर एक्ट के तहत मामला दर्ज है (मानगो थाना कांड सं0-338/21)।

पुलिस के अनुसार दोनों अपराधी पूर्व में भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं और हाल ही में छूटने के बाद पुनः इसी अवैध कारोबार में संलिप्त पाए गए।

Read also – Jharkhand Maiyan Samman Yojna : पूर्वी सिंहभूम में 207000 महिलाओं के खाते में जाएंगे 71 करोड़ 75 लाख, जानें क्यों 57000 महिलाएं रहेंगी वंचित


Related Articles