Home » CBSE Exam Result 2025 :10वीं में इनिका कर, 12वीं साइंस में अमितेश दास, कॉमर्स में वंशिका व आर्ट में कौशिकी पाठक बनी कोल्हान टॉपर

CBSE Exam Result 2025 :10वीं में इनिका कर, 12वीं साइंस में अमितेश दास, कॉमर्स में वंशिका व आर्ट में कौशिकी पाठक बनी कोल्हान टॉपर

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
  • जमशेदपुर के तीन स्कूलों से निकले अधिकांश टॉपर

Jamshedpur (Jharkhand) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से इस वर्ष आयोजित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में शहर के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है। अब तक प्राप्त परीक्षा परिणामों के अनुसार लौहनगरी जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं ने पूरे कोल्हान में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जमशेदपुर शहर के इनमें मुख्यतः तीन स्कूल हैं, जहां से अधिकांश टॉपर इस बार निकले हैं। इनमें विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को, डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर और संत मेरी इंग्लिश स्कूल बिष्टुपुर शामिल हैं।

10वीं बोर्ड की परीक्षा में डीएवी स्कूल बिष्टुपुर की छात्रा इनिका कर ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ कोल्हान टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है। वहीं इस बार की 12वीं बोर्ड परीक्षा में टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया विद्यालय के साइंस के छात्र अमितेश दास 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर कोल्हान टॉपर रहे हैं।

संत मेरी इंग्लिश स्कूल की छात्रा वंशिका 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉमर्स टॉपर रही है, जबकि डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर की छात्र कौशिकी पाठक 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ आर्ट्स की कोल्हान टॉपर रही है।

12वीं कॉमर्स टॉप-थ्री में दो और आर्ट्स में सभी छात्राएं

12वीं के टॉप-थ्री छात्र-छात्राओं की सूची को देखें, तो आर्ट्स एवं कॉमर्स में छात्राओं की संख्या अधिक है। इनमें केवल एक ही छात्र अपनी जगह बन सका है, जबकि दोनों संकयों में टॉप-थ्री छात्राओं की संख्या पांच है। 12वीं कॉमर्स की टॉप-थ्री सूची में तीन विद्यार्थी हैं, जिनमें सेंट मेरी इंग्लिश स्कूल के छात्र केशव अग्रवाल का नाम शामिल है। वहीं आर्ट्स की टॉप-थ्री सूची में तीन छात्राओं के नाम शामिल हैं।

10वीं टॉप-थ्री में एक छात्रा, 12वीं साइंस में सभी छात्र

दूसरी ओर 10वीं टॉप-थ्री सूची में एकमात्र छात्रा कोल्हान टॉपर इनिका कर ने अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा तीन छात्रों ने इस सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। 12वीं साइंस की टॉप-थ्री सूची में एक भी छात्रा का नाम नहीं है। इसमें कोल्हान टॉपर अमितेश दास समेत पांच छात्रों के ही नाम शामिल हैं।

सीबीएसई 10वीं के टॉप-थ्री

  1. इनिका कर : 98.6, डीएवी बिष्टुपुर
  2. मनयकांत : 98.2, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को
  3. वेदकांत राज त्रिवेदी : 98, डीएवी बिष्टुपुर
  4. समृद्धि : 98, डीएवी बिष्टुपुर

सीबीएसई 12वीं के टाॅप-थ्री (प्राप्तांक प्रतिशत में)

साइंस

  1. अमितेश दास : 98.2, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय
  2. रमन भारद्वाज : 97.6, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय
  3. आर्यन मिश्रा : 97.6, डीएवी बिष्टुपुर
  4. रूशील कुमार : 97.6, डीएवी बिष्टुपुर
  5. अश्विनी कुमार : 97 संत मेरी इंग्लिश स्कूल

काॅमर्स

  1. वंशिका : 97.8 संत मेरी इंग्लिश स्कूल
  2. केशव अग्रवाल : 97.6 संत मेरी इंग्लिश स्कूल
  3. अंतरा सिन्हा : 95.4 विद्या भारती चिन्मया विद्यालय

आर्ट्स

  1. काैशिकी पाठक : 98.2 डीएवी बिष्टुपुर
  2. रिद्धिमा : 98 बाल्डविन फॉर्म एरिया कदमा
  3. आलाेयना सेन : 97.2 विद्या भारती चिन्मया विद्यालय

Related Articles