Home » CBSE ने जारी किया 10वीं और 12वीं Board Exam का डेटशीट, जानें कब होगी किस विषय की परीक्षा

CBSE ने जारी किया 10वीं और 12वीं Board Exam का डेटशीट, जानें कब होगी किस विषय की परीक्षा

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस बार सीबीएसई परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी और इस बार करीब 44 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। खास बात यह है कि सीबीएसई ने पहली बार परीक्षा की तारीखों का ऐलान 86 दिन पहले किया है, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

कक्षा 12वीं की सीबीएसई परीक्षा डेटशीट 2025

15 फरवरी, 2025: शारीरिक शिक्षा
21 फरवरी, 2025: भौतिक विज्ञान / फिजिक्स
22 फरवरी, 2025: व्यवसाय अध्ययन / बिजनेस स्टडीज
24 फरवरी, 2025: भूगोल
27 फरवरी, 2025: रसायन विज्ञान
8 मार्च, 2025: गणित – मानक / एप्लाइड गणित
11 मार्च, 2025: इंग्लिश इलेक्टिव / इंग्लिश कोर
19 मार्च, 2025: अर्थशास्त्र / इकॉनॉमिक्स
22 मार्च, 2025: राजनीति विज्ञान / पॉलिटिकल साइंंस
25 मार्च, 2025: जीव विज्ञान / बायोलॉजी
26 मार्च, 2025: लेखांकन
1 अप्रैल, 2025: इतिहास
4 अप्रैल, 2025: मनोविज्ञान / साइकोलॉजी

कक्षा 10वीं की सीबीएसई परीक्षा डेटशीट 2025

15 फरवरी, 2025: इंग्लिश कम्युनिकेटिव / इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर
20 फरवरी, 2025: विज्ञान
22 फरवरी, 2025: फ्रेंच / संस्कृत
25 फरवरी, 2025: सामाजिक विज्ञान
28 फरवरी, 2025: हिंदी कोर्स ‘ए’ / ‘बी’
10 मार्च, 2025: गणित
18 मार्च, 2025: सूचना प्रौद्योगिकी / इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

सीबीएसई ने इस बार परीक्षा के टाइम टेबल का पहले ही ऐलान करके छात्रों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया है। इस बार कुल 44 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। अब छात्रों के पास समय है कि वे अपनी पढ़ाई में और अधिक फोकस कर सकें और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए योजना बना सकें।

Related Articles