स्पेशल डेस्क : दुनिया के अरबपतियों में भारत के एक और उद्यमी का नाम शामिल हो गया है। यह नाम है प्रदीप राठौर। प्रदीप राठौर उसी सेलो वर्ल्ड कंपनी के चेयरमैन हैं जिसने उद्यमिता, संघर्ष और सफलता की एक नई परिभाषा लिखी है। भारतीय व्यवसायी प्रदीप राठौड़ की सेलो वर्ल्ड कंपनी में 44% हिस्सेदारी है। उनकी कंपनी की अनुमानित संपत्ति 8,300 करोड़ रुपये से अधिक है। अगर पूरे देश के अरबपतियों की बात करें तो यह संख्या कुल मिलाकर 169 है। अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। वहीं अमेरिका 735 अरबपतियों के साथ शीर्ष स्थान पर है।
कंपनी का इतिहास
कंपनी की शुरुआत प्रदीप राठौर के पिता ने की थी। सेलो कंपनी की शुरुआत प्लास्टिक सामग्री से हुई थी। प्रदीप राठौर और उनके भाई ने इसे आगे बढ़ाने के लिए मेहनत और नवाचार से भरी मेहनत की। आज, सेलो कंपनी निर्माण उद्योग में एक महत्त्वपूर्ण नाम बन चुकी है।
कंपनी का कारोबार, उपलब्धियां व योगदान
सेलो वर्ल्ड ने अपने कारोबार में बहुत तेजी से विकास किया है। कंपनी का कारोबार 16,806 करोड़ रुपये से अधिक है। इस साल कंपनी ने 285 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी उछाल है। प्रदीप राठौर को उनके व्यापारिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया है, जिनकी सामाजिक और व्यापारिक दक्षता ने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। प्रदीप राठौड़ ने व्यावसायिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि समाज सेवा में भी अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने बादामिया चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में अपना योगदान दिया है।
कितने अरबपति हैं भारत में
World of Statistics के आंकड़ों की मानें तो भारत में अरबपतियों की संख्या कई डेवलप्ड कंट्री से ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 169 अरबपति हैं। यह संख्या दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। वहीं अमेरिका इस मामले में शीर्ष पर जबकि चीन दूसरे स्थान पर है। दुनिया में सबसे अधिक अरबपतियों की सूची में जापान अपने 40 अरबपतियों के साथ सबसे नीचे स्थान पर है। आइए जानते हैं भारत के कुछ अरबपतियों के बारे में:
– मुकेश अंबानी – रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष – 87 बिलियन डॉलर की संपत्ति
– गौतम अडानी – 48.3 बिलियन डॉलर
– शिव नादर – एचसीएल के शिव नादर – 24.5 बिलियन डॉलर
-साइरस पूनावाला – 22.8 बिलियन डॉलर
– सावित्री जिंदल एंड फैमिली – 17.9 बिलियन डॉलर
– लक्ष्मी मित्तल – 16.9 बिलियन डॉलर
– दिलीप संघवी – 16.2 बिलियन डॉलर
– राधाकिशन दमानी – 15.8 बिलियन डॉलर
– कुमार बिड़ला – 14.9 बिलियन डॉलर
– उदय कोटक – 14.5 बिलियन डॉलर
– कुशल पाल सिंह – 9.9 बिलियन डॉलर
– रवि जयपुरिया – 9.9 बिलियन डॉलर
इसी लिस्ट को आगे बढ़ाते हुए भारतीय व्यवसायी प्रदीप राठौर ने अपने कंपनी सेल वर्ल्ड के साथ अरबपतियों की सूची में अपना नाम शामिल करवा लिया है। भारत में अरबपतियों की संख्या दुनिया में तीसरी सबसे अधिक है। मुंबई इस श्रेणी में अधिक संख्या में अरबपतियों का घर है।