जमशेदपुर : जेईई मेन, एडवांस्ड व नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक काे राेकने के लिए राज्य सरकाराें की भूमिका बढ़ेगी। ये बातें शनिवार काे जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहीं। उन्हाेंने कहा कि इसके लिए परीक्षा से पूर्व राज्य सरकाराें के साथ ही एनटीए व परीक्षा आयाेजित करने वाले दूसरे संस्थान बैठक कर सुरक्षा काे पुख्ता अनाएंगे। परीक्षा काे सुरक्षित बनाने में जाे याेगदान राज्य सरकार दे सकती है, वह और काेई नहीं कर सकता है।
इसके लिए राज्याें की भूमिका काे पढ़ाने का फैसला किया गया है, ताकि देश की बड़ी परीक्षाओं काे पेपर लीक से बचाया जा सके। उन्हाेंने कहा कि यह निर्णय नीट पेपर लीक काे लेकर इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के राधाकृष्णन की अध्यक्षता में बनायी गयी कमेटी की रिपाेर्ट आने के बाद लिया गया है। जल्द ही इस पर विस्तृत निर्देश जारी किया जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि इन परीक्षाओं में एनटीए व केंद्रीय एजेंसी के साथ ही राज्य सरकाराें की क्या भूमिका हाेगी। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड मॉडल में भी परीक्षा पर होमवर्क किया जा रहा है, हालांकि इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।
झारखंड में शिक्षा पर राज्यपाल से हुई है बात
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड में केंद्रीय स्तर पर शिक्षा काे लेकर जाे याेजनाएं शुरू हुई हैं, उसे सही ढंग से लागू करने काे लेकर राज्यपाल से बात हुई है। इसमें एकलव्य विद्यालयाें के संचालन के साथ ही केंद्रीय विद्यालय काे और बेहतर बनाने व पीएमश्री याेजना का लाभ चयनित स्कूलाें काे मिले, इस पर हम काम कर रहे हैं।
राज्य में केंद्रीय विद्यालय खुले, इस पर भी काम किया जा रहा है, लेकिर यह बहुत शुरुआती स्तर पर है।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि झारखंड में केंद्र सरकार के अधीन संचालित आईआईटी, एनआईटी जैसे एक से बढ़ कर एक कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में गुणवत्ता युक्त पढ़ाई कराने पर सरकार का ध्यान है।
झारखंड में हार को हम स्वीकार करते हैं
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा काे मिली करानी हार पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि चुनाव काे हमने बहुत ही मजबूती के साथ लड़ा था, लेकिन हमारी हार हुई। इसे हम स्वीकार करते हैं, लेकिन हम यह भी बताना चाहते हैं कि विपक्ष की अपनी भूमिका काे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। रही बात हार की, ताे हमसे कहां चूक हुई है, इसकी समीक्षा की जाएगी।