Home » Cow Slaughter Ban : देश भर में गोकशी पर प्रतिबंध लगाए केंद्र सरकार: मंत्री सुदिव्य कुमार

Cow Slaughter Ban : देश भर में गोकशी पर प्रतिबंध लगाए केंद्र सरकार: मंत्री सुदिव्य कुमार

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधानसभा में भाजपा विधायक सीपी सिंह के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार को पूरे देश में गोकशी (Cow Slaughter) पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर राज्य की पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार ने गौहत्या रोकने के लिए कानून बनाया था, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस पर अमल करते हुए इसे पूरे देश में लागू करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि गोकशी करने वाली कंपनियां इस काम के लिए झारखंड से ज्यादा पैसा दिल्ली और अन्य राज्यों को देती हैं। विधायक सीपी सिंह ने आरोप लगाया कि रांची में सरकारी जमीन पर गौहत्या हो रही है और इसका मांस होटलों और अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है।

ओबीसी को 27% आरक्षण पर सदन में हंगामा

झारखंड में नगर निकाय चुनावों में ओबीसी (Other Backward Classes) आरक्षण के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। विपक्षी विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार पर आरोप लगाया कि अब तक निकाय चुनाव नहीं कराए गए हैं और ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया अधूरी है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस मामले में पूर्ववर्ती सरकार को हाईकोर्ट ने रोका था।

नमामि गंगे योजना में अन्य नदियों को जोड़े केंद्र

मंत्री सुदिव्य कुमार ने विपक्ष से नमामि गंगे (Namami Gange) योजना में राज्य की अन्य नदियों को जोड़ने का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि अभी तक केवल दामोदर नदी को जोड़ा गया है, जबकि बराकर, उसरी, कोयल और शंख नदियों को भी इस योजना में शामिल करने की जरूरत है।

बिजली दरों का फैसला नियामक आयोग करेगा

राज्य में बिजली दर (Electricity Rates) बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंत्री ने कहा कि सरकार इस पर खुद निर्णय नहीं लेगी। जब तक विद्युत नियामक आयोग (Electricity Regulatory Commission) इस पर मुहर नहीं लगाएगा, बिजली महंगी नहीं होगी।

रांची में 18 हजार स्ट्रीट लाइटें गायब

नगर विकास मंत्री ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने रांची में 44 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई थीं, लेकिन नगर निगम के भौतिक सत्यापन में 18 हजार लाइटें गायब मिलीं। इस पर पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सरकार चाहे तो इस मामले की जांच करा सकती है।

,Read also – Jharkhand Police Recruitment : झारखंड में जल्द होगी 4919 पुलिसकर्मियों की भर्ती, मंत्री योगेन्द्र महतो का ऐलान

Related Articles