Chaibasa News update : चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से दुखद खबर आई है। जिला मुख्यालय चाईबासा में दो सगे भाई, विशाल और विकास, घर के सामने खोदे गए एक गड्ढे में खेलते समय डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। घर के सामने खोदें गए एक गड्ढे में दोनों भाई पानी से खेल रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। घर वाले दोनों बच्चों को लेकर चाईबासा के सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी।
साथ खेल रहे बच्चों ने मचाया था शोर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुगुड़पंचो गांव निवासी पलटन सिंह कुंटिया के दोनों पुत्र विकास सिंह कुंटिया (7 वर्ष) और विशाल सिंह कुंटिया (5 वर्ष) शुक्रवार को दोनों बच्चे पानी से भरे एक गड्ढे के सामने खेल रहे थे। वहां दोनों का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। दोनों बच्चों को डुबता देख कर आसपास खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। इलाज के लिए दोनों बच्चों को नजदीक के चाईबासा स्थित सदर अस्पताल पर ले जाया गया।
Chaibasa News update : मिट्टी के लिए खोदे गए थे गड्ढे
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुगुड़पंचो गांव निवासी पलटन सिंह कुंटिया ने घर के सामने ही घर बनाने के लिए मिट्टी के लिए गड्ढे खोदे थे। लेकिन, बरसात का पानी भर जाने से घर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे ने ही घर का चिराग बुझा दिया।
Read Also- Chaibasa News : नशे में धुत्त युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने हिरासत में लिया