Home » Chaibasa News : राजनगर में बस और हाईवा की टक्कर, दर्जनों यात्री घायल

Chaibasa News : राजनगर में बस और हाईवा की टक्कर, दर्जनों यात्री घायल

Chaibasa News : घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल और राजनगर अस्पताल में कराया गया भर्ती

by Anurag Ranjan
Chaibasa Rajnagar road accident involving bus and highwa leaves many passengers injured
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चाईबासा (Chaibasa News) से जमशेदपुर जा रही एक यात्री बस की टक्कर केसर गड़िया के पास एक हाईवा से हो गई। इस टक्कर में दर्जनों यात्री घायल हो गए। बस चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रही थी, जबकि हाईवा विपरीत दिशा से यानी जमशेदपुर से चाईबासा की ओर आ रहा था।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही दोनों वाहन केसर गड़िया के पास पहुंचे, हाईवे पर तेज रफ्तार के कारण दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बस का दाहिना हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। टक्कर के तुरंत बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद हाईवा का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। राहगीरों की मदद से घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल (Chaibasa News) और राजनगर अस्पताल भिजवाया गया। घायलों में महिलाओं और पुरुषों की संख्या अधिक है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। किसी के सिर में गहरी चोट आई है, तो किसी के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों के परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हाईवा और बस दोनों को सड़क किनारे कर आवागमन बहाल कराया गया है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Read Also: Garhwa Elephant News : गढ़वा में जंगली हाथियों का उत्पात, 72 घंटे में तीन ग्रामीणों की मौत से दहशत में लोग

Related Articles