Home » Champai soren politics : झारखंड के पूर्व CM चम्पाई सोरेन  ने दिया JMM से इस्तीफा

Champai soren politics : झारखंड के पूर्व CM चम्पाई सोरेन  ने दिया JMM से इस्तीफा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: champai Soren politics :  झारखंड के पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने आखिरकार जेएमएम और झारखंड की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। वे 30 अगस्त काे भाजपा ज्वाइन करेंगे। वहीं इस्तीफे से पहले उन्होंने बुधवार काे रांची में मीडिया से बातचीत में कहा कि जो भी निर्णय हमने लिया है वह झारखंड के हित में लिया है। हम संघर्ष से निकले हुए व्यक्ति हैं। किसी परिस्थिति से घबराते नहीं हैं। चम्पाई सोरेन ने पिछले महीने झारखंड के तीन दिन के दौरे पर आए थे तो यह माना जा रहा था कि वह जेएमएम के कुछ विधायकों के साथ बीजेपी ज्वाइन करेंगे लेकिन तब उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा था कि वह निजी काम से दिल्ली आए हैं।

हालांकि कुछ दिनों के बाद उनकी अमित शाह के साथ बैठक की फोटो सोशल मीडिया पर आई और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने पुष्टि कर दी कि  चम्पाई सोरेन बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगला चुनाव वे भाजपा की टिकट पर लड़ेंगे। यहीं नहीं उनके बेटे काे भी भाजपा से टिकट मिलने की संभावना जतायी जा रही है। क्याेंकि चम्पाई सोरेन के भाजपा में जाने के पीछे उनके बेटे की अहम भूमिका मानी जा रही है।

champai Soren politics : हेमंत के जेल जाने पर बने थे चम्पाई बने थे झारखंड के सीएम

मालूम हाे कि जब 31 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था और उन्होंने गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद  सोरेन का नाम सीएम पद के लिए चुना गया। चम्पाई सोरेन ने 2 फरवरी को सीएम पद की शपथ ली थी। इस दाैरान उन्हाेंने तेजी से काम करना शुरू किया और जनहित से जुड़े कई अहम फैसले लिए।

champai Soren politics : जेल से हेमंत के आने पर  चम्पाई को देना पड़ा था इस्तीफा

करीब करीब छह महीने जेल में रहने के बाद हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जून काे जमानत दे दी थी। जिसके बाद उन्हें 28 जून को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद चम्पाई सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा और फिर 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने फिर राज्य की कमान संभालते हुए सीएम पद की शपथ ली। चंपाई पांच महीने तक झारखंड के सीएम रहे।

champai Soren politics : पद से हटाए जाने के बाद से ही नाराज थे चम्पाई

कहा जा रहा है कि जिस प्रकार से  चम्पाई साेरेन काे सीएम पद से हटाया गया उससे वे नाराज थे। यहीं नहीं हेमंत मंत्रीमंडल में उन्हें मंत्री ताे बनाया गया लेकिन जाे मंत्रालय दिया गया वह उनके मनमुताबिक नहीं था। इससे भी वे नाराज थे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसको लेकर बाद में नाराजगी भी जाहिर की थी और आरोप लगाया गया था कि उनका अपमान किया गया है।

Related Articles