Home » UP Weather Update : मौसम में आया बदलाव, फिर से ठंड की दस्तक, 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा

UP Weather Update : मौसम में आया बदलाव, फिर से ठंड की दस्तक, 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा

आने वाले दिनों में मौसम का हाल और अधिक ठंडा रहने की संभावना जताई जा रही है।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने मौसम को दोबारा सर्द बना दिया है। पिछले कुछ दिनों से खिल रही धूप में तो भले ही अब भी कमी नहीं आई है, लेकिन तेज हवाओं ने उसके तेज को जरूर फीका कर दिया है। पिछले दिनों ठंड से थोड़ी राहत मिली थी और दिन में गर्मी का भी अहसास हो रहा था। लेकिन, अब मौसम में आए बदलाव ने ठंड बढ़ा दी है। तेज हवाओं के साथ ही तापमान में गिरावट आ चुकी है, जिससे लोग फिर से सर्दी से ठिठुरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वर्तमान में, प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच है और पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में इन बदलावों का सामना किया जा रहा है। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं जताई गई है और ना ही किसी जिले में कोहरे का कोई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज यूपी में तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से होंगी। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी रह सकता है, लेकिन दिन में धूप जरूर निकलेगी।

13 तक शुष्क रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में मौसम का हाल और अधिक ठंडा रहने की संभावना जताई जा रही है। 9 फरवरी को मौसम साफ रहेगा और हल्के कोहरे के साथ दिन में धूप निकलेगी, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड बनी रहेगी। 10 से 13 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप से ठंड में कमी हो सकती है। हालांकि, मौसम में बदलाव लगातार हो रहे हैं, इसलिए मौसम का सटीक अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

Read Also: Jharkhand Weather Update : झारखंड मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ से पड़ सकती कड़ाके की ठंड, अगले दो दिन रहें अलर्ट

Related Articles