Home » Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति लड्डू विवाद पर मुखर हुए चीफ जगन रेड्डी, PM मोदी से कहा- कराएं जांच

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति लड्डू विवाद पर मुखर हुए चीफ जगन रेड्डी, PM मोदी से कहा- कराएं जांच

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया है कि लड्‌डू प्रसादम में पशु चर्बी मिलाई गई है। इस मामले को लेकर चंद्रबाबू नायडू और पूर्व सीएम जगन रेड्‌डी आमने-सामने मैदान में उतर आए हैं।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

आंध्र प्रदेश : तिरुपति लड्डू विवाद इन दिनों पर पूरे देश में सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया है कि लड्‌डू प्रसादम में पशु चर्बी मिलाई गई है। इस मामले को लेकर चंद्रबाबू नायडू और पूर्व सीएम जगन रेड्‌डी आमने-सामने मैदान में उतर आए हैं। इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच YSRCP चीफ जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख कर मामले का पूरा सच देश के सामने लाने की मांग की है। इस पत्र में उन्होंने नायडू पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की पवित्रता को धूमिल करने का गंभीर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं जगन ने पीएम से नायडू को फटकार लगाने और सच्चाई को उजागर करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आदतन झूठे व्यक्ति- जगन रेड्डी

उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि मैं यह पत्र आंध्र प्रदेश राज्य में घटित हो रही अपमानजनक घटनाओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए लिख रहा हूं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की पवित्रता, अखंडता और प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। भगवान वेंकटेश्वर के न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में करोड़ों हिंदू भक्त हैं और यदि इस नाजुक स्थिति को सावधानी से नहीं संभाला गया, तो ये झूठ से काफी नुकसान हो सकता है। पत्र में जगन रेड्डी ने यह भी लिखा कि चंद्रबाबू नायडू आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति है।

उन्होंने आगे लिखा है कि मुख्यमंत्री नायडू ने टीटीडी की कार्यप्रणाली के खिलाफ सरासर झूठ फैलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरुमाला मंदिर में प्रसाद बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा घी मिलावटी है और उस घी में जानवरों की चर्बी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तिरुमाला लड्डू बनाने में घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था, यह प्रसाद करोड़ों हिंदू भक्तों के दिलों में बहुत खास जगह रखता है। यह वास्तव में राजनीतिक उद्देश्यों से फैलाया गया झूठ है।

Related Articles