Home » Jamshedpur News : भारत-पाक सीमा पर जाएंगे जमशेदपुर के 200 कांग्रेसी जवान, प्रशासन से मांगी अनुमति

Jamshedpur News : भारत-पाक सीमा पर जाएंगे जमशेदपुर के 200 कांग्रेसी जवान, प्रशासन से मांगी अनुमति

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : भाारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर के 200 कांग्रेसी जवानों ने सीमा पर जाने का एलान किया है। इन जवानों का कहना है कि वह सीमा पर जा कर सिविल डिफेंस का काम करेंगे। सेना की मदद करेंगे और जनता की सेवा करेंगे। इसके लिए मंगलवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता डीसी अनन्य मित्तल से मिले और उनसे मांग की कि जिला प्रशासन इन जवानों को भारत-पाकिस्तान की सीमा पर भेजने का अवसर दे।
जिला कांग्रेस ने प्रशासन से अपील की है कि कांग्रेस के 200 से अधिक अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ताओं को सीमावर्ती जिलों में जनसेवा के लिए सिविल डिफेंस के काम के लिए सीमा पर जाना चाहते हैं। आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में आम जनमानस के बीच सुरक्षा, जागरूकता और आपदा-प्रबंधन जैसे विषय अत्यधिक महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। ऐसे समय में प्रत्येक जागरूक नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाए।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के ये कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जाने पर आपातकालीन सेवा, प्राथमिक चिकित्सा, नागरिक सुरक्षा, बचाव कार्य, राहत वितरण और जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय योगदान दे सकते हैं। आनंद बिहारी दुबे ने प्रशासन से अनुरोध किया कि इन कार्यकर्ताओं को अल्पकालिक प्रशिक्षण देकर उन्हें सिविल डिफेंस से जोड़ा जाए ताकि राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता और अधिक प्रभावी बन सके।

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, के. के. शुक्ल, कमलेश कुमार पाण्डेय, शफी अहमद खान, रजनीश सिंह, मुन्ना मिश्र, अंसार खान, ज्योति मिश्र, अपर्णा गुहा, गीता सिंह, धर्मा राव, सुरेन्द्र शर्मा, आशीष ठाकुर, रंजीत झा, संजय घोष, सन्नी सिंह, पवन कुमार बबलू सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल थे। आनंद बिहारी दुबे ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस का सिद्धांत सदैव राष्ट्रसेवा और जनहित को सर्वोपरि मानता है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि जिला प्रशासन इस राष्ट्रहितकारी पहल पर शीघ्र निर्णय लेकर सकारात्मक कदम उठाएगा।

Read also Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में शादी का झांसा देकर युवती से किया यौन शोषण, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Related Articles