Home » बाघमारा में मतदान के दौरान झड़प: उम्मीदवार की जलाई गई पर्ची

बाघमारा में मतदान के दौरान झड़प: उम्मीदवार की जलाई गई पर्ची

by The Photon News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

बाघमारा 20 नवंबर : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जिसमें रोहित यादव की प्रचार पर्ची को जला दिया गया।
घटना तब हुई जब निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के समर्थक उनकी फोटो वाली पर्चियां बांट रहे थे। इसे लेकर भाजपा समर्थकों ने आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर भाजपा समर्थकों ने पर्चियों को आग के हवाले कर दिया।
तनाव बढ़ने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। नियम हाई स्कूल मैदान में झड़प के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।
इस घटना के बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। चुनाव आयोग ने सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है।

Read also: Five Dumpers Set Fire : झारखंड में उग्रवादियों का आतंक, पांच डंपर को किया आग के हवाले

Related Articles