Home » CM Hemant Soren : सीएम हेमंत सोरेन ने हॉकी खिलाड़ियों को सौंपे जमीन के कागजात, कह दी ये बात

CM Hemant Soren : सीएम हेमंत सोरेन ने हॉकी खिलाड़ियों को सौंपे जमीन के कागजात, कह दी ये बात

राजधानी रांची की हरमू स्थित आवासीय कॉलोनी में दी गई है जमीन

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य की अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को रांची के हरमू स्थित आवासीय कॉलोनी में भूखंड आवंटन के कागजात सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को 3750-3750 वर्ग फीट के दो भूखंड प्रदान किए।

साथ ही यह सुनिश्चित किया कि इन खिलाड़ियों को अपना घर बनाने के लिए राज्य सरकार 35-35 लाख रुपये की मदद भी देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वे न केवल राज्य, बल्कि देश और दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने खेलों के लिए नई नीतियां बनाई हैं, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल रहा है।

खिलाड़ियों से किया वादा किया पूरा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह कदम उनके द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में उठाया गया है। जब उन्होंने सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को आर्थिक मदद देने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करते हुए अब दोनों खिलाड़ियों को रांची में अपना घर बनाने का अवसर मिल रहा है, जो राज्य के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए बनी नीति

मुख्यमंत्री ने झारखंड की पहचान को केवल खनिज संपदा तक सीमित न रखते हुए, राज्य को एक बेहतरीन मानव संसाधन और खिलाड़ियों के रूप में भी पहचान दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य में बेहतर खेल नीति की बात करते हुए कहा कि यह नीति खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देती है और राज्य के खेल क्षेत्र को नया दिशा प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री का खिलाड़ियों ने जताया आभार

सलीमा टेटे और निक्की प्रधान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उनका सपना पूरा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री जी ने हमेशा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया है, जो उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। इस कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक राजेश कच्छप, विधायक भूषण बाड़ा, मुख्य सचिव अलका तिवारी और अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Read Also- Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ की जानकारी देते हुए भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

Related Articles