रांची: खूंटी से पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता पद्म विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रांची के मेडिका मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है और विभिन्न जांच की जा रही हैं। डॉक्टर विजय मिश्रा की देखरेख में मेडिकल टीम कड़िया मुंडा की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उन्हें कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है।
CM Hemant Soren Hospital Visit : सीएम हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने जाना हाल
बुधवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मेडिका अस्पताल पहुंचे। सीएम ने डॉक्टरों से कड़िया मुंडा की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया रांची
खूंटी से रांची लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। करीब 30 मिनट में एंबुलेंस द्वारा पूर्व सांसद को मेडिका अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान रांची और खूंटी पुलिस तथा ट्रैफिक विभाग ने विशेष इंतजाम किए।
Read Also– Kariya Munda Health Update News : कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती