Home » Ram Navami 2025 : रामनवमी पर CM हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना संग की पूजा अर्चना, राज्य के लिए मांगी खुशहाली

Ram Navami 2025 : रामनवमी पर CM हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना संग की पूजा अर्चना, राज्य के लिए मांगी खुशहाली

by Vivek Sharma
CM Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमें प्रभु श्री राम के आदर्शों से प्रेरित होने का अवसर देता है। उन्होंने श्री राम के जीवन को प्रेम, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, उदारता और त्याग का प्रतीक बताया, जिनका संदेश युगों-युगों तक मानवता को प्रेरित करता रहेगा। सीएम ने सभी राज्यवासियों को इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके जीवन में खुशियां, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।

विधायक कल्पना सोरेन ने भी इस अवसर पर सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और राज्य के लोगों के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना कीं। इससे पहले सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रामनवमी का पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और यह अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है।

श्री राम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे सीएम, बोले-प्रभु के आदर्शों को हम सभी अपने जीवन में करें आत्मसात

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर शनिवार को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने लोगों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के इस पावन अवसर पर आस्था के समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है।

श्रद्धा, उमंग और खुशी के साथ मनाए पर्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी श्रद्धा, भक्ति, उत्साह, उमंग और खुशी के साथ हम रामनवमी महापर्व मना रहे हैं । यह भगवान श्री राम के प्रति हमारी असीम श्रद्धा एवं आस्था का परिचायक है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर प्रांगण में श्री राम जानकी की पूजा-अर्चना करते हैं। हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें, रामनवमी महापर्व यही संदेश देता है।

इस अवसर पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत ओमप्रकाश शरण, सदस्य प्रणय कुमार, केंद्रीय समिति महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव मंदिर ट्रस्ट तथा श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

व्यवस्था देखने निकले अधिकारी

रामनवमी के अवसर पर आज प्रशासक, उपायुक्त, डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक, अपर प्रशासक, एसडीओ तथा जिला प्रशासन व रांची नगर निगम के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा तपोवन मंदिर के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों की सफाई, विधि-व्यवस्था

Read Also- राम मंदिर रामनवमी कार्यक्रम LIVE : अयोध्या में भगवान राम का जन्मोत्सव, 4 मिनट तक सूर्य तिलक और मंदिर में गूंजे घंटा-घड़ियाल और शंख

Related Articles