Home » CM Sweden- Spain Tour : CM हेमंत सोरेन 11 सदस्यीय टीम के साथ स्वीडन-स्पेन दौरे पर जाएंगे

CM Sweden- Spain Tour : CM हेमंत सोरेन 11 सदस्यीय टीम के साथ स्वीडन-स्पेन दौरे पर जाएंगे

CM Sweden- Spain Tour : इस विदेश दौरे का मुख्य उद्देश्य झारखंड में निवेश के नए रास्ते खोलना और उन्नत तकनीकी सहयोग के अवसर तलाशना है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 अप्रैल को अपने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वीडन और स्पेन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरे को लेकर केंद्र सरकार से पॉलिटिकल क्लीयरेंस भी मिल चुका है। मुख्यमंत्री की यह यात्रा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चलेगी। इस विदेश दौरे का मुख्य उद्देश्य झारखंड में निवेश के नए रास्ते खोलना और उन्नत तकनीकी सहयोग के अवसर तलाशना है।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी इस टीम का हिस्सा होंगी। इसके अलावा, झारखंड सरकार की मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन टास्क फोर्स के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी एके रस्तोगी, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, जेएसएमडीसी के एमडी राहुल कुमार सिन्हा, निदेशक उद्योग सुशांत गौरव, जेआईआईडीसीओ के एमडी वरुण रंजन, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक प्रणव कुमार पाल और मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह भी इस दौरे में शामिल रहेंगे।

यात्रा पर कितना होगा खर्च?

इस विदेश यात्रा के आयोजन की जिम्मेदारी पुणे की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को सौंपी गई है, जिसके लिए 3.50 करोड़ रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा आकस्मिक और दैनिक खर्चों के लिए अलग से 25 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री की यह यात्रा झारखंड में औद्योगिक विकास और तकनीकी उन्नयन के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

Related Articles