Home » उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा- अयोध्या में रामलला विराजमान, अब मथुरा कर रहा इंतजार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा- अयोध्या में रामलला विराजमान, अब मथुरा कर रहा इंतजार

by Rakesh Pandey
CM Yogi in Mathura
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ : CM Yogi in Mathura: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए, काशी का काम भी हो गया। अब मथुरा पर विचार हो रहा है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ मामले न्यायालय में लंबित है। इसके कारण कुछ रुकना पड़ता है। लेकिन, अंतत: जीत हमारी ही होनी है। हमने अयोध्या के लिए पांच सौ वर्षों का इंतजार किया। लेकिन, संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे। अंतत: परिणाम आया।

पूरा फोकस ब्रज भूमि पर

उन्होंने कहा कि अयोध्या में पहले मथुरा-वृंदावन की तरह कुंज गलियां थीं। आज वहां पर फोरलेन और सिक्सलेन के हाईवे हैं। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद वहां हर वर्ग खुश है। वहां समृद्धि आई है। रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। कई गुना लोगों की आमदनी बढ़ गई है। भाजपा ने पहले ही कहा था कि काशी और अयोध्या में जो कार्य करना है, उसको लाइनअप किया है। कहा कि अब लोगों को पूरा फोकस ब्रज भूमि पर करना है।

सीएम योगी ने कहा, “कन्हैया के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 16 कला के साथ अवतार लिया था। आज कला जगत की हेमा मालिनी मैदान में हैं। लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली, जनपद मथुरा के वासी अपना एक-एक वोट कमल के निशान पर भाजपा को देने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी पर राधारानी और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद है।

सबसे पहले चुनाव मथुरा में (CM Yogi in Mathura)

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा में सबसे पहले चुनाव मथुरा में हो रहा है। यहीं से संदेश भी जाना चाहिए। मथुरा का संदेश पूरे उत्तर प्रदेश के लिए स्पष्ट होना चाहिए कि काशी का काम हो गया है, अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं, अब मथुरा की बारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस विकसित भारत की संकल्पना को लोगों के सामने रखा है।

उसे विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश और उसे विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित मथुरा का होना बहुत जरूरी है। सरकार के पास जो संभावना होगी, उसी में विकास कराया जाएगा।

कांग्रेस ने 60 साल काशी-मथुरा के बारे में क्यों नहीं सोचा

योगी ने कहा-कांग्रेस का 60 साल शासन रहा। क्यों इन्होंने काशी और मथुरा के बारे में नहीं सोचा। भाजपा सरकार ने तीर्थ क्षेत्रों का विकास किया। आज इन सभी तीर्थों में विकास के काम चल रहे हैं। बहुत सारे मामले हैं। जहां न्यायालय में मामला चल रहा है। उन कारणों से हमें रुकना पड़ता है। हम ये मान के चलते हैं, अंततः हमारी जीत होगी। कांग्रेस और सपा-बसपा ने राम मंदिर का निर्माण क्यों नहीं किया।

READ ALSO: Lok Sabha Election 2024 : PM Modi ने बिहार के जमुई में किया जनसभा को संबोधित, जानें प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण बातें

Related Articles