Home » Jharkhand Weather : झारखंड में शीतलहर का कहर… कश्मीर बने दो शहर! पारा 2 डिग्री के नीचे, जानें आज का मौसम

Jharkhand Weather : झारखंड में शीतलहर का कहर… कश्मीर बने दो शहर! पारा 2 डिग्री के नीचे, जानें आज का मौसम

by Rakesh Pandey
राजधानी रांची में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में शीतलहर ने पिछले कुछ दिनों में भारी असर डाला है। राज्य के कई शहरों का तापमान कश्मीर जैसे ठंडे इलाकों से भी नीचे चला गया है। सोमवार को मैक्लुस्कीगंज और कांके का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया। मैक्लुस्कीगंज का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि कांके में यह 2.1 डिग्री रहा। इस ठंड में रांची का तापमान भी 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और कड़ाके की ठंड की संभावना जताई है।

मौसम की ताजातरीन स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, फिलहाल कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा और आगामी कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है। बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा कांके का तापमान 2 डिग्री से नीचे जा सकता है। सुबह के समय घना कोहरा और दिन में तेज धूप की संभावना है, लेकिन पछुआ हवा के कारण धूप में भी ठंडक महसूस होगी। मौसम केंद्र ने लोगों को इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने का अलर्ट भी जारी किया है।

झारखंड के शहर कश्मीर से भी ठंडे

मौसम विभाग के अनुसार इस समय झारखंड के नेतरहाट और मैक्लुस्कीगंज में अत्यधिक ठंड महसूस की जा रही है। इन दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच चुका है और आगामी दिनों में यह तापमान इसी स्तर पर बने रहने की संभावना है। राज्य के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। सुबह के समय घना कोहरा और दिन में तेज धूप की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन शीतलहर के कारण ठंड से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली।

कहां जारी है शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत गढ़वा, पलामू, रांची, बोकारो, धनबाद, लातेहार, खूंटी और गुमला जिलों में शीतलहर का प्रकोप अधिक रहेगा। इन जिलों के निवासियों को शाम 7 बजे के बाद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शीतलहर के कारण इन क्षेत्रों में तापमान और अधिक गिर सकता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शाम 7 बजे के बाद सन्नाटा

झारखंड के अधिकांश हिस्सों में ठंड का इतना प्रभाव पड़ा है कि राजधानी रांची में शाम 7 बजे के बाद बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग खरीदारी के लिए दिन में ही निकलते हैं और शाम होते ही घरों में ही दुबक जाते हैं। कांके और धुर्वा इलाकों में तो ओस की बूंदें भी बर्फ के रूप में बदलने लगी हैं। लोग अपने शरीर को गर्म रखने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं और सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे हुए हैं।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कुछ अन्य शहरों का मौसम भी ठंडा रहेगा। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री तक रह सकता है। बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री के बीच रह सकता है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Read Also- Jharkhand Weather Update : पारा गिरने से बढ़ा ठंड का सितम, 7 जिलों में शीतलहर अलर्ट, ठंड से बचने के लिए बरतें सावधानी

Related Articles