Home » Coldplay Concert 2025: क्रिस मार्टिन ने स्टेज पर क्यों लगाया ‘जय श्री राम’ का नारा?

Coldplay Concert 2025: क्रिस मार्टिन ने स्टेज पर क्यों लगाया ‘जय श्री राम’ का नारा?

by Neha Verma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले ने मुंबई में अपने धमाकेदार कॉन्सर्ट से भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन, कॉन्सर्ट के दौरान जो पल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, वह बैंड के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन का ‘जय श्री राम’ कहना था।

कॉन्सर्ट के दौरान क्रिस मार्टिन स्टेज पर अपने फैंस के करीब जाने और उनसे जुड़ने की पूरी कोशिश कर रहे थे। वह बार-बार अपने फैंस से संवाद कर रहे थे और हर एक पल को यादगार बना रहे थे। इसी बीच, क्रिस ने स्टेज पर एक तख्ती देखी, जिस पर ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ था। इसे पढ़ते ही उन्होंने माइक पर ‘जय श्री राम’ कहा। यह सुनते ही वहां मौजूद हजारों फैंस ने जोरदार चीयर किया।

क्रिस ने कहा, ‘मुझे इसका मतलब नहीं पता है, लेकिन जय श्री राम’। उनका यह सरल और दिलचस्प अंदाज भारतीय फैंस को खूब भाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्रिस को स्टेज पर घूम-घूमकर फैंस से बात करते हुए और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

भारतीय फैंस से जुड़ने की कोशिश

क्रिस मार्टिन ने कॉन्सर्ट के दौरान अपने फैंस को खास महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने जन्मदिन मनाने आए एक फैन को शुभकामनाएं दीं और वीकेंड का आनंद लेने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा, ‘आप सभी का यहां स्वागत है, चाहे आप कहीं से भी आए हों’। कोलकाता से आए फैंस का भी उन्होंने खासतौर पर जिक्र किया।

फैंस का रिएक्शन

क्रिस के ‘जय श्री राम’ कहने पर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी तारीफों की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीय लोगों में किसी को भी अपना बनाने की गजब की क्षमता है। अतिथि देवो भवः’। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उसे पता है कि भारत में धर्म और संस्कृति कितने महत्वपूर्ण हैं’।

कब क्रिस ने कहा, जय श्री राम..

यह खास पल तब आया जब क्रिस मार्टिन स्टेज पर मौजूद फैंस के हाथों में तख्तियां और बोर्ड्स पढ़ने लगे। एक तख्ती पर ‘जय श्री राम’ लिखा था, जिसे पढ़ते ही क्रिस ने इसे माइक पर दोहरा दिया। हालांकि, उन्होंने तुरंत यह भी जोड़ा कि उन्हें इसका मतलब नहीं पता, लेकिन उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

कोल्डप्ले का भारतीय फैंस के लिए खास जगह

यह पहली बार नहीं है जब कोल्डप्ले ने भारतीय फैंस के साथ खास जुड़ाव दिखाया है। इससे पहले भी, बैंड ने भारत में अपनी संगीत प्रस्तुतियों और परफॉर्मेंस के दौरान भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सम्मान दिया है।


क्रिस मार्टिन के इस छोटे से कदम ने यह साबित कर दिया कि वह अपने फैंस से जुड़ने की पूरी कोशिश करते हैं और उनकी भावनाओं की कद्र करते हैं। कॉन्सर्ट का यह यादगार पल भारतीय फैंस के दिलों में लंबे समय तक रहेगा।

Related Articles