Home » DNA OF CONGRESS: कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी-मूलवासी का केवल शोषण और दमन, जानें किस नेता ने कह दी ये बात

DNA OF CONGRESS: कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी-मूलवासी का केवल शोषण और दमन, जानें किस नेता ने कह दी ये बात

by Yugal Kishor
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद समीर उरांव ने झारखंड कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी के राजू के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी का बयान पूरी तरह दिखावा है। सच्चाई से कोसों दूर है। साथ ही कहा कि सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास आदिवासी मूलवासी के विरोध से भरा हुआ है। कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी मूलवासी का केवल शोषण और दमन शामिल है। झारखंड की जनता तो कांग्रेस के चाल चरित्र से पूरी तरह अवगत है।

कांग्रेस ने अलग राज्य आंदोलन की बोली लगाई

समीर उरांव ने कहा कि ये वहीं कांग्रेस पार्टी है जिसने झारखंड अलग राज्य आंदोलन की बोली लगाई। स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा से लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा तक के आंदोलन को कुचलने, खरीदने का काम कांग्रेस पार्टी के इतिहास में काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में कांग्रेस शासन की शुरुआत ही आदिवासियों के दमन से हुआ है। खरसावां गोलीकांड आदिवासी समाज कैसे भूल सकता है। कांग्रेस सरकार ने कैसे हजारों आदिवासियों को गोलियों से भूना यह आदिवासी समाज के दिलों में दर्ज है।

आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाने का विरोध

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आदिवासी विरोध तो परवान चढ़ गया जब एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया। कांग्रेस पार्टी ने द्रौपदी मुर्मु का केवल राजनीतिक विरोध ही नहीं किया बल्कि असंसदीय,अमर्यादित, अशोभनीय शब्दों से बार बार अपमानित भी किया। कांग्रेस पार्टी बताए कि उसने अपने वरिष्ठ नेता स्व कार्तिक उरांव जी द्वारा सदन में दोहरा लाभ संबंधित उठाए गए सवालों पर क्यों चुप्पी साध ली।

जनभावनाओं का सम्मान करती है भाजपा

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने आदिवासी मूलवासी समाज को केवल वोट बैंक समझा। आज यह समाज कांग्रेस पार्टी से दूर जा चुका है। कांग्रेस से जनता का विश्वास उठ चुका है। अपनी वैशाखी को कांग्रेस पार्टी जनाधार मानने लगी है।उन्होंने कहा कि भाजपा ही झारखंड की जनभावनाओं का सम्मान करती है। अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में अलग राज्य का सपना साकार हुआ। आदिवासी मंत्रालय बने। भाजपा सरकार ने ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य का गठन किया। आज उनकी 150वीं जयंती पर अनेक कल्याणकारी योजनाओं को मोदी सरकार धरातल पर उतार रही है। एकलव्य विद्यालय सहित जन मन योजना से आदिवासी मूलवासी समाज के सर्वांगीण विकास की योजनाएं तेजी से धरातल पर उतारी जा रही है। आज मोदी सरकार में आदिवासी समाज के मंत्रीगण की भागीदारी बढ़ी है। कांग्रेस पार्टी को जानना चाहिए कि समाज साफ नियत से जुड़ता है ख्याली पुलाव पकाने से नहीं।

Related Articles