Home » RANCHI NEWS: स्वास्थ्य मंत्री ने लगाया जनता दरबार, 123 लोगों ने लगाई न्याय की गुहार

RANCHI NEWS: स्वास्थ्य मंत्री ने लगाया जनता दरबार, 123 लोगों ने लगाई न्याय की गुहार

by Vivek Sharma
स्वास्थ्य मंत्री ने लगाया जनता दरबार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI (JHARKHAND): स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। जिसमें उन्होंने आम जनों की समस्याएं सुनीं और तत्काल संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश दिए। जनता दरबार की शुरुआत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिवस का केक काटकर किया गया। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने दी। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में रांची, गुमला, धनबाद, पलामू, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आए 123 लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। जिनमें स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण, इलाज में सहायता, राशन कार्ड, आपूर्ति विभाग, बिजली बिल, थाना से जुड़ी शिकायतें, आपदा प्रबंधन, जमीन विवाद, स्थानांतरण एवं मईयां सम्मान योजना जैसे विषय शामिल रहे।

सिल्ली में नहीं मिल रही एंबुलेंस

शिकायत में विशेष रूप से सिल्ली क्षेत्र में एनजीओ को दी गई एंबुलेंस व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा गूंज परिवार को दिए गए कार्डियक एंबुलेंस के संचालन न होने की समस्या पर मंत्री ने गंभीरता दिखाई और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोग कांग्रेस के पास उम्मीद लेकर आते हैं और हमारा प्रयास रहता है कि कोई भी निराश न लौटे। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि जब तक वे अपने कार्यों का आत्म मूल्यांकन नहीं करेंगे, जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं समझ पाएंगे।

सरकार लोगों के प्रति संवेदनशील

उन्होंने कहा कि यह जनता दरबार सिर्फ उनके विभाग से जुड़ा नहीं रहा, बल्कि अन्य विभागों की समस्याएं भी सामने आईं। जिनके समाधान के लिए भी उन्होंने संबंधित विभागों से बात की। मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों के प्रति संवेदनशील है और हर मंत्री जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुन रहा है, जिससे जनविश्वास बढ़ा है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पूरे सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। लेकिन कांग्रेस सरकार राज्य के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

READ ALSO: RANCHI NEWS: मुख्य सचिव ने सेल के चेयरमैन के साथ की बैठक, बोली-युवाओं को रोजगार के अवसर भी मुहैया कराएं

Related Articles

Leave a Comment