Home » कांग्रेस का वादा, सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे 50% आरक्षण

कांग्रेस का वादा, सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे 50% आरक्षण

by The Photon News Desk
congress manifesto
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क/congress manifesto : Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का ऐलान होने से पहले कांग्रेस ने हमेशा की तरह फिर एक नया वादा किया है। इस बार महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ‘महिला न्याय’ गारंटी की घोषणा की है, जिसमें गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये, सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत कोटा और महिलाओं के लिए छात्रावास शामिल हैं।

महाराष्ट्र में राहुल गांधी ने कहा, जैसे ही कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, महिलाओं को बिना सर्वे के आरक्षण दिया जाएगा। वही इससे पहले भी राहुल गांधी ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि अगर केंद्र में कांग्रेस सत्ता में आई तो 30 लाख रिक्त सरकारी पद भरे जाएंगे।

congress manifesto : युवा के बाद अब दी है नारी न्याय की गारंटी

वही देखा जाए तो विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने कई गारंटियां दी थीं लेकिन मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में परिणाम अनुकूल नहीं आए। पार्टी ने युवा के बाद अब नारी न्याय की गारंटी दी है। इसमें वादा किया गया है कि हर गरीब महिला को वर्षभर में उसके बैंक खातों में एक लाख रुपये देगी। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार एक करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 1,225 रुपये दे रही है।

congress manifesto : सावित्री बाई फुले के नाम से छात्रावासों की संख्या होगी दोगुनी

जवाब में कांग्रेस की ओर से केंद्र में सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा भी किया है। कहा गया है कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के साथ मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिलाओं को दोगुनी केंद्रीय सहायता दी जाएगी और पंचायतों में अधिकार मैत्री की नियुक्ति व कामकाजी महिलाओं के लिए सावित्री बाई फुले के नाम से छात्रावासों की संख्या दोगुनी होगी।

“कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और अधिकार संपन्न बनाने की पक्षधर रही है”- विभा पटेल

मध्य प्रदेश की महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल का कहना है कि पार्टी हमेशा से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और अधिकार संपन्न बनाने की पक्षधर रही है। यह उसी दिशा में बढ़ाया गया कदम है। महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता कम है। उन्हें इससे अवगत कराने के लिए पंचायत स्तर पर अधिकार मैत्री की नियुक्ति की जाएगी, जिससे रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

READ ALSO : गडकरी, मनोहर लाल खट्टर को टिकट, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी

Related Articles