Home » RANCHI NEWS: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन की एकजुटता पर दिया जोर, बोले-हमारे सभी विधायक-सांसद एकमत

RANCHI NEWS: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन की एकजुटता पर दिया जोर, बोले-हमारे सभी विधायक-सांसद एकमत

by Vivek Sharma
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI (JHARKHAND): झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी विधायक और सांसद सभी मुद्दों पर एकमत हैं। संगठन में कोई मतभेद या मनभेद नहीं है। एचईसी जमीन मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन कर कार्रवाई करेगी। अंत में उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार एकजुट है और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके 83वें जन्मदिवस पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

दिल्ली में भागीदारी न्याय सम्मेलन

उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस ओबीसी विभाग द्वारा भागीदारी न्याय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे उद्घाटन करेंगे और समापन समारोह में राहुल गांधी मुख्य अतिथि होंगे। झारखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला, प्रखंड और मंडल स्तर पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं और इस माह के अंत तक बीएलए स्तर तक संगठन का गठन पूरा कर लिया जाएगा।

इन बातों पर नाराजगी जताई

प्रदेश अध्यक्ष ने हाल के दिनों में मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से मंत्रियों और संगठन को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह पेयजल संकट के समाधान के लिए अधिकारियों के कार्यालय गई थीं, जिसे गलत तरीके से धरना बताया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के पुत्र कृष अंसारी के अस्पताल दौरे को भी बेवजह तूल दिया गया, जबकि उन्होंने किसी कार्य में हस्तक्षेप नहीं किया। स्मार्ट सिटी म्यूटेशन मामले में विधायक राजेश कच्छप को लेकर भी भ्रम फैलाने की कोशिश की गई।

READ ALSO: Jharkhand Politics : स्वास्थ्य मंत्री के बेटे के अस्पताल निरीक्षण पर सियासी घमासान, भानु प्रताप शाही की सलाह पर इरफान अंसारी का पलटवार

Related Articles

Leave a Comment