टेक्नोलॉजी डेस्क। Contactless Payment System : गूगल ने अपने वॉलेट को और भी आसान करने के लिए नई टेक्नोलॉजी लेकर आई हैं, इस नए फीचर का नाम- कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सिस्टम (Contactless Payment System) है। भारत के डिजिटल होने के बाद से, ऑनलाइन पेमेंट का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने में 4G और 5G टेक्नोलॉजी का भी बड़ा योगदान है।
इसी बीच गूगल वॉलेट ने कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सिस्टम (Contactless Payment System) की नई तकनीक लॉन्च की है, जिससे यूजर्स बिना इंटरनेट के मदद से अपने गूगल वॉलेट से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस नए सुधार के बारे में और कैसे यह ऑनलाइन पेमेंट को और भी सुविधाजनक बनाए रखेगा।
Contactless Payment : इंटरनेट की जरूरत क्यों नहीं?
Contactless Payment सिस्टम का एक अच्छा फायदा यह है कि उन यूजर्स को इस्तेमाल करने में आसानी होगी जो अचानक ऐसी जगह पहुंच जाते हैं जहां ठीक से नेटवर्क नहीं आते और इंटरनेट नहीं होने की वजह से ऑनलाइन पेमेंट करने में दिक्कत आती है।

गूगल वॉलेट का नया फीचर
गूगल ने हाल ही में एक और नई सुविधा जोड़कर वॉलेट को और भी आकर्षक बना दिया है -‘Contactless Payment सिस्टम’। इस सुविधा के लिए गूगल वॉलेट को वर्चुअल कार्ड पेमेंट से जोड़ा जाएगा। इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से गूगल वॉलेट से भुगतान करने के लिए आपको इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होगी, यानी की ऑनलाइन भुगतान के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। बस एक बार इंटरनेट कनेक्शन के साथ वॉलेट को कनेक्ट करने के बाद, आप सिंपल टैप में ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे।
कैसे काम करेगा Contactless Payment सिस्टम
Contactless Payment में आप जैसे ही अपना गूगल वॉलेट खोलेंगे, तो आपको डिफॉल्ट वर्चुअल कार्ड दिखाई देगा। जैसे ही आप इसे टैप करेंगे, आपके कार्ड की सारी डिटेल रीडर की मदद से NFC सिग्नल रीडर तक पहुंच जाएगी। और इसी तरह से आप बिना इंटरनेट के भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। गौरतलब है कि इस नई टेक्नोलॉजी के जरिए आप ऑफलाइन मोड में भी पेमेंट कर सकते हैं, लेकिन इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी जब तक आप बहुत समय से ऑफलाइन नहीं हैं।
ऑनलाइन पेमेंट क्या होता है?
ऑनलाइन पेमेंट एक इलेक्ट्रॉनिक तंत्र से होने वाला भुगतान है, जिसमें व्यक्ति या व्यापारी इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न साधनों का उपयोग करके रुपयों का ट्रांजेक्शन करता है। इसमें क्रेडिट और डेबिट कार्ड, डिजिटल वॉलेट्स, बैंक ट्रांसफर, उपभोक्ता डिजाइन के भुगतान सिस्टम, और अन्य इंटरनेट आधारित सुरक्षित ऑप्शन शामक हैं। यह विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों और ऐप्स के माध्यम से किया जा सकता है और इसमें व्यक्ति के बैंक खाते से सीधे भुगतान करने का भी समर्थन किया जा सकता है।
READ ALSO : Toll Tax में सरकार करने जा रही क्रांति, जानें क्या है जीपीएस-आधारित टोल योजना

