सेंट्रल डेस्क : बात मामूली थी लेकिन आन, बान और शान का कुछ ऐसा जुनून चढ़ा की पांच लोगों की जान चली गई। आठ लोग घायल हो गए। यह खौफनाक मंजर मध्य प्रदेश के दतिया जिले में लोगों ने देखा।
दरअसल, दतिया जिले में दो पक्षों के बीच हुए जमकर विवाद में जमकर गोलीबारी हुई। इसी गोलीबारी का परिणाम रहा कि दोनों पक्षों के 5 लोगों की मौत हो गई। 8 लोगों के घायल भी हुए। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को भेजा अस्पताल
इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही गोलीबारी की इस घटा में मृत लोगों के शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
गृह मंत्री के जिले में हुई घटना
यह खौफनाक घटना मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया के सिविल लाइन थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले रेंडा गांव में हुई। घटना बुधवार सुबह हुई जब खेत से मवेशी भगाने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
झगड़ा शुरू हो गया और देखते ही देखते विवाद यह बात इस हद तक बढ़ गई कि असलहे निकल गए। दोनों गुटों के बीच दनादन फायरिंग होने लगी। कोई पक्ष रुकने को तैयार नहीं था। झुकने को भी तैयार नहीं हुआ।
फायरिंग में 5 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। वहीं कई लोग गोली लगने से मौके पर ही गिर गए।
READ ALSO : तांत्रिक की सलाह पर पिता बना हैवान, कई बार किया अपनी ही बेटियों का बलात्कार
पहले भी हो चुका था दोनों पक्षों में विवाद
बुधवार की सुबह खेत पर ही प्रकाश दांगी और प्रीतम पाल के परिवारों के बीच अंधाधुंध फायरिंग की यह घटना हुई। एक पक्ष से प्रकाश दांगी, रामनरेश दांगी, सुरेंद्र दांगी की फायरिंग में मौत हुई।
वहीं दूसरे पक्ष से राजेंद्र पाल और राघवेंद्र पाल की गोली लगने से मौके पर ही जान निकल गई। बताया जा रहा है कि, दोनों गुटों के बीच तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था।
उस समय दोनों पक्षों की ओर से सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज भी कराया गया था। फिलहाल, घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।