सेंट्रल डेस्क: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सीटों पर 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुप्पली और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट शामिल हैं।
छह राज्यों की 7 विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू
इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक बीजेपी(NDA) त्रिपुरा की दो और झारखंड व उत्तराखंड की एक-एक सीट पर आगे चल रही है। वहीं केरल की सीट पर आगे है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भाजपा से आगे चल रहे हैं। बंगाल के आंकड़े अभी नहीं आए हैं।
पिछड़कर आगे हुई भाजपा:
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी ने बढ़त बना ली है। बीजेपी की पार्वती दास फिलहाल 476 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस के बसंत कुमार को 9623 मिले हैं जबकि पार्वती दास 10099 वोटों के साथ पहले नंबर पर है। हालांकि मतगणना की शुरुआत में इस सीट से कांग्रेस आगे चल रही थी। लेकिन अब भाजपा ने बढ़त बना ली है। ऐसे में देखना होगा की आगे क्या होगा।
READ ALSO : RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान से JDU ने किया किनारा: जानें क्या बोली पार्टी