Home » भाकपा नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या, विरोध में लोगों ने दुकानों में की तोड़फोड़, सिटी एसपी के वाहन पर भी पथराव

भाकपा नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या, विरोध में लोगों ने दुकानों में की तोड़फोड़, सिटी एसपी के वाहन पर भी पथराव

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार की रात को एक वामपंथी नेता सुभाष कुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गयी है। सिटी एसपी के वाहन पर भी पथराव कर तोड़ दिया। घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और हटिया के डीएसपी खुद दलादली पहुंच गये हैं।

                                         

पांच थाने की पुलिस से फोर्स को वहां भेजा गया। बताया गया है कि रात को किसी ने सुभाष मुंडा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी। घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के दलालदली के पास की है। जैसे ही सुभाष मुंडा की हत्या की खबर मिली, स्थानीय लोग वहां जुट गये और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

दुकानों के साथ-साथ कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की खबर है। बताया जा रहा है कि सुभाष मुंडा के कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने उन पर गोली चलायी। सात राउंड फायरिंग की सूचना है। गंभीर हालत में भाकपा नेता को रिम्स ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुभाष मुंडा मृत जमीन कारोबारी कमल भूषण के करीबी में से थे। हाल ही में कमल भूषण के एकाउंटेंट की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस बिंदु से भी जोड़कर पुलिस जांच कर रही है।

एसएसपी से थाना प्रभारी तक दलादली पहुंचे
लोगों के गुस्से को देखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच थाना से अतिरिक्त पुलिस बल को दलादली चौक भेजा गया। स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है। रांची के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी दलादली पहुंच गये हैं। इनमें एसएसपी, हटिया के डीएसपी, ग्रामीण एसपी और एसपी सिटी शामिल हैं।

Read Also : भ्रष्टाचार पर लगाम : बिहार में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर विजिलेंस विभाग की दस्तक, 80 लाख नकद समेत लाखों के जेवरात बरामद

Related Articles