क्राइम डेस्क। Abhishek Ghosalkar shot dead during facebook live in Mumbai: मुंबई से एक सनसनीखेज घटना की चर्चा लोगों की जुबान पर है। आपको बता दें 8 फरवरी गुरुवार की शाम शिवसेना के नेता अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghosalkar) पर मुंबई के दहिसर इलाके में फायरिंग हुई। Abhishek Ghosalkar फेसबुक लाइव चैट में चर्चा कर रहे थे और हमलावर ने इसी दौरान उनपर गोली चलाई।
गोली चलाने के बाद हमलावर ने खुद को भी मारी गोली – Abhishek Ghosalkar
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी खुदकुशी कर ली। अभिषेक पर गोली चलाने के बाद खुद को भी गोलियां मारी। उन्हें तीन गोलियां लगीं, इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई है।

Abhishek Ghosalkar
अब पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी मॉरिस ने अभिषेक घोषालकर को अपने ऑफिस फेसबुक लाइव के लिए बुलाया था और वहीं उसने इस घटना को अंजाम दिया। पूर्व विधायक विनोद घोषालकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता हैं एवं अभिषेक घोषालकर उनके बेटे हैं। अभिषेक घोषालकर पूर्व पार्षद रह चुके हैं।
आदित्य ठाकरे ने इस मामले पर क्या कहा?
इस घटना पर शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र में ‘गुंडाराज’ है। सूत्रों के अनुसार आदित्य ठाकरे ने कहा कि अशोक उनसे मिलने के लिए मातोश्री पहुंचे थे और अब ये खबर आई कि उन्हें गोली मार दी गई है। राज्य में क्या हो रहा है? यहां गैंगस्टर्स की सरकार है।
एक साल पहले अभिषेक ने आरोपी पर किया था केस
खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाला आरोपी मॉरिस भाई के नाम से प्रसिद्ध था। एक साल पहले अभिषेक घोषालकर ने उसेके खिलाफ दहिसर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था। लेकिन अब यह मामला सुलझ गया था। अभिषेक घोसालकर को गोली मारने के बाद उनके कार्यकर्ता आक्रामक हो गए और आरोपी के ऑफिस में तोड़फोड़ कर दिया।
हत्याकांड के बार आक्रोश, बुलाई गई पुलिस
इस आक्रामक सनसनीखेज घटना से दहिसर इलाके का माहौल गरमा गया और यहां भारी संख्या में पुलिस बुला ली गई। अभिषेक के पिता विनोद घोषालकर मुंबई बिल्डिंग रिपेयर्स एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अभिषेक की पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं और मुंबई के बोरीवली विधानसभा क्षेत्र में इस राजनीतिक परिवार की तूती बोलती है।
READ ALSO: