Home » भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय पर बंगाल में फिर FIR दर्ज, जानिए वजह

भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय पर बंगाल में फिर FIR दर्ज, जानिए वजह

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/BJP IT cell chief: भाजपा के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय पर फिर TMC ने FIR दर्ज कराई है। दरअसल अमित मालवीय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोलकाता में केस दर्ज कराया गया है। उनके खिलाफ बंगाल की महिला मंत्री ने शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि मालवीय ने एक पोस्ट डालकर टीएमएसी को टारगेट किया था।

BJP IT cell chief: मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दर्ज कराया केस

टीएमएसी प्रमुख और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर टिप्पणी के लिए भाजपा नेता अमित मालवीय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कोलकाता में दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने महिला की गरिमा को भंग किया है।

बता दें कि भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें ममता बनर्जी का भाषण था। उसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इस वीडियो को टीएमसी ने झूठा बताकर शिकायत दर्ज कराई है।

BJP IT cell chief: जनवरी में भी अमित पर दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी

बता दें कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से राजनीतिक खींचतान जारी है। जनवरी में भी बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर केस दर्ज कराया था।उस प्राथमिकी में भी भाजपा नेता पर ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी का आरोप लगाया गया था।

BJP IT cell chief: ईडी पर हमला करने वाला टीएमसी नेता

अमित मालवीय ने सहजान शेख से संबंधित ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि सहजान को सीएम ममता बनर्जी, जो प्रदेश की गृह मंत्री भी हैं, के संरक्षण में सहजान शेख फरार हुआ था। इस ट्वीट के बाद बवाल मचा था।

 

Read also:- आप नेता सौरभ भारद्वाज का दावा : दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को मारने की रची जा रही साजिश

Related Articles