Home » Hathras Road Accident : यूपी में सड़क हादसा 15 की मौत, 16 घायल

Hathras Road Accident : यूपी में सड़क हादसा 15 की मौत, 16 घायल

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

हाथरस: Hathras Road Accident : उत्तर प्रदेश के हाथरस में भीषड़ सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिला और 7 पुरुष हैं। जो कि आगरा के रहने वाले हैं। हाथरस में यह हादसा आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में जहां एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई की स्थिति नाजुक है।

तत्कल स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Hathras Road Accident : मरने वाले सभी एक ही परिवार के

पुलिस की ओर से बताया गया कि हाथरस में आगरा-नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की टक्कर हो गई। इसके बाद यह दर्दनाक घटना हुई। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं। यह सभी आगरा के रहने वाले हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सूचना मिलने के बाद राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

चालीसवें लौट रहा था परिवार

पुलिस ने बताया कि सभी लोग चालीसवें से लौट कर वापस सासनी के मुकुंद खेड़ा खंदौली के पास गांव सेवला जा रहे थे। हाथरस डीएम आशीष पटेल ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया, ‘रोडवेज बस और मैजिक के बीच टक्कर हुई। ओवरटेक करने के कारण हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि मैक्स के अंदर खून ही खून था। यह संभावना जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

Hathras Road Accident  : पीएम माेदी ने शाेक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना पर शाेक व्यक्त किया। उन्हाेंने एक्स पर लिखा कि यह अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

Related Articles