बासुकीनाथ (दुमका)/Taljhari Police : जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना अंतर्गत खजुरिया गांव में दो पक्ष में चल रहे जमीन विवाद सुलझाने गए पुलिस पदाधिकारियों व जवानों पर एकजुट होकर ग्रामीणों ने पथराव किया। जिसमें जरमुंडी थाने के एएसआई बमशंकर सिंह का सिर फट गया।
इसके साथ ही एएसआई केके दुबे, सिपाही राजेंद्र हांसदा, रामदेव सिंह, देवेंद्र मरांडी, जयधन हांसदा एवं जय कुंवर घायल हो गए। सभी पुलिसकर्मियों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में किया गया। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि खजुरिया गांव में जमीन विवाद को सुलझाने के लिए तालझारी थाना पुलिस पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीण उग्र हो गए एवं पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें खदेड़ दिया।
Taljhari Police : ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, सात पुलिसकर्मी घायल
मामले को लेकर तालझारी थाना के पुलिस पदाधिकारी ने जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार एवं वरीय पदाधिकारी को सूचित किया। जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार, जरमुंडी थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान के साथ खजुरिया गांव पहुंचे। पुलिस बल के गांव पहुंचते ही एकाएक ग्रामीण पुनः उग्र हो गए एवं पथराव करने लगे।
इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा किए गए पथराव में पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले की जानकारी जिले के वरीय पदाधिकारी को मिलने पर दुमका उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुमका एसडीओ कौशल किशोर, जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार, तालझारी के थाना पदाधिकारी व अन्य पुलिस जवान के साथ गांव में कैंप किए हुए हैं। पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत किया।
READ ALSO : अभिनेत्री विद्या बालन का आईडी बनाकर किया जा रहा था यह काम, फिर क्या हुआ जानिए