जमशेदपुर: जमशेदपुर मे अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उनमें पुलिस का कोई डर नहीं है। यही वजह है कि शहर में आए दिन अपराध की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को भी कुछ ऐसा हुआ जब अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे एक युवक को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी।
घायल युवक को स्थानीय लोगों ने टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी। यह घटना जमशेदपुर के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र की है।
जहां खाकरीपाड़ा एसडी स्कूल के समीप अश्विनी कुमार (28 वर्ष) नामक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार अश्विनी अपने किसी रिश्तेदार के यहां शेषनगर में अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
गोली मारने वाला का नाम दीपक झा:
गोली अश्विनी के कंधे में लगी, जिसे स्थानीय लोगों ने टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि अश्विनी को गोली मारने वाले का नाम दीपक झा जो पेशेवर अपराधी है। उसी ने अश्विनी पर गोली चलाई। मिली जानकारी के अनुसार अश्विनी का दीपक से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। यह घटना उसी कड़ी का एक हिस्सा है।
READ ALSO : JHARKHAND : पलामू में बाइक सवार अपराधियों ने शिवालय कंस्ट्रक्शन के साइट पर की फायरिंग, एक व्यक्ति घायल
जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी:
वहीं इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर दिया जाएगा। पुलिस की मानें तो पहली नजर में यह मामला आपसी रंजीश का लगता है। लेकिन सही कारण का पता जांच से ही चलेगा।