Home » भ्रष्टाचार पर लगाम : बिहार में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर विजिलेंस विभाग की दस्तक, 80 लाख नकद समेत लाखों के जेवरात बरामद

भ्रष्टाचार पर लगाम : बिहार में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर विजिलेंस विभाग की दस्तक, 80 लाख नकद समेत लाखों के जेवरात बरामद

by Rakesh Pandey
Bihar Corruption, Curb on corruption, Vigilance department raids, executive engineer in Bihar, jewelery worth lakhs including 80 lakh cash recovered
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

भागलपुर : जिले के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर कॉलोनी निवासी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के आवास पर बुधवार को विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम में श्रीकांत शर्मा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं। उनके घर से विजिलेंस विभाग की टीम ने छापेमारी कर 80 लाख रुपए नगद, लाखों रुपए के जेवरात और जमीन के कई कागजात बरामद किए हैं।

ब्रीफकेस में नोटों से भरा बंडल बरामद
जब छापेमारी शुरू हुई तो उन्होंने टीम को कुछ भी बताने से इन्कार किया। फिर छापेमारी के दौरान उनके घर से एक ब्रीफकेस में नोटों से भरा बंडल बरामद किया गया। वहीं निगरानी टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के एवज में उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा को फिलहाल विशेष निगरानी इकाई की टीम अवैध संपत्ति सहित कागजातों को खंगालने में जुटी हुई।

आय से अधिक संपत्ति की मिली थी सूचना
उल्लेखनीय है कि बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए विशेष निगरानी टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिहार पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता के बारे में भी पता चला कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति है। जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई।

कई और ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी
पटना से आए अधिकारियों ने बताया कि इस पर विशेष जांच टीम बैठाई गई है। इसकी जांच की जाएगी। इनके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी। उसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल श्रीकांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। छापेमारी दल में संजय जायसवाल डीएसपी विजिलेंस पटना, सत्यकाम डीएसपी निगरानी पटना सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Read Also : सात जिलों के एसपी बदले : अधिकांश प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों को मिली जिले की कमान, छठ में सूर्य को अध्र्य देने वाले नौशाद आलम को मौका

Related Articles