मेष (Aries) : आज योजना क्रियान्वयन के लिए अनुकूल समय है। व्यापार में नई साझेदारियां बनेंगी और लाभ की संभावना प्रबल है। जीवनसाथी या मित्रों के साथ मिलकर किए जा रहे कार्य लाभदायक सिद्ध होंगे। आत्मचिंतन करें और पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने का अच्छा समय है। (शुभांक : 5, 7, 9)
वृष (Taurus) : प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा और समय थोड़ा कठिन हो सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। तर्क-वितर्क से मानसिक शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। (शुभांक : 4, 6, 8)
मिथुन (Gemini) : आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा। आय-व्यय संतुलित रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। (शुभांक : 5, 7, 9)
कर्क (Cancer) : मन प्रसन्न रहेगा और सैर-सपाटे का अवसर मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ के योग प्रबल हैं। (शुभांक : 2, 5, 8)
सिंह (Leo) : धोखा अपने करीबी से ही मिल सकता है, सतर्क रहें। मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। पढ़ाई या अध्ययन में एकाग्रता की कमी हो सकती है। आय-व्यय सामान्य रहेगा। (शुभांक : 1, 3, 5)
कन्या (Virgo) : आशानुरूप कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है। बुरी संगति से बचें। किसी के निजी मामलों में हस्तक्षेप नुकसानदायक हो सकता है। यात्रा का योग है, लेकिन सतर्क रहें। (शुभांक : 3, 5, 7)
तुला (Libra) : कारोबार का विस्तार करने की योजना बनेगी। अचल संपत्ति में निवेश लाभदायक रहेगा। शिक्षा और कार्य दोनों क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना है। (शुभांक : 3, 5, 8)
वृश्चिक (Scorpio) : नए व्यवसायिक अनुबंध होंगे, लेकिन मित्रों से सावधानी रखें। संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। आत्मविश्वास के साथ काम करें। सफलता निश्चित है। (शुभांक : 6, 7, 8)
धनु (Sagittarius) : कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। परिश्रम का फल मिलेगा। लेन-देन में आ रही बाधाएं दूर होंगी। (शुभांक : 1, 4, 6)
मकर (Capricorn) : भावनात्मक रूप से आज आप थोड़े अस्थिर रह सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान पक्ष की चिंता समाप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। (शुभांक : 4, 6, 7)
कुंभ (Aquarius) : दोस्तों या जीवनसाथी के साथ मिलकर किए गए कार्यों से लाभ होगा। एकाकीपन को दूर करें। कार्यों में प्रगति होगी और भविष्य के रास्ते खुलेंगे। (शुभांक : 2, 4, 6)
मीन (Pisces) : घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। सरकारी लाभ और संपत्ति से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य आसान होंगे। (शुभांक : 5, 7, 9)