♈ मेष (Aries) : आज का दिन मेष राशि वाले जातकों के लिए सतर्कता बरतने का है। कार्यस्थल पर अवरोध और विरोधियों की सक्रियता महसूस हो सकती है। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय हानि पहुंचा सकते हैं। ले देकर काम करने की प्रवृत्ति से बचें। इस समय नई योजनाओं से दूरी बनाकर जो चल रहा है, उसी को संभालें। व्यापारिक यात्रा को टालना बेहतर होगा। (शुभांक : 1, 3, 6)
♉ वृषभ (Taurus) : आपकी मेहनत आज फल देने लगेगी। पिछली कोशिशें लाभकारी सिद्ध होंगी। व्यापारिक तालमेल में सुधार आएगा। पुराने दोस्तों या साझेदारों के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। आलस्य छोड़कर पूरी ऊर्जा से कार्यों में लगें। बेवजह की बातों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। शुभांक : 3, 4, 5)
♊ मिथुन (Gemini) : आज मिथुन राशि वालों को जोखिम लेने से बचना चाहिए। समय रहते जरूरी कार्य निपटा लें। आय-व्यय संतुलित रहेगा और कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। अंदरूनी और बाहरी मदद से आपकी स्थिति मजबूत होगी। विवादों से दूर रहना ही बेहतर होगा। (शुभांक : 5, 6, 7)
♋ कर्क (Cancer) : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। शैक्षणिक कार्य सरलता से पूरे होंगे। मेहनत से लाभ होगा और लेन-देन की समस्याएं भी सुलझेंगी। व्यापार में सफलता मिलेगी और नौकरी में सतर्कता से कार्य करने पर लाभ मिलेगा। समाज में आपकी छवि सुदृढ़ होगी। (शुभांक : 7, 8, 9)
♌ सिंह (Leo) : पठन-पाठन में रुचि कम रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान और जीवनसाथी से कुछ चिंता हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापारिक दृष्टि से समय ठीक है, लेकिन अधीनस्थों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। (शुभांक : 7, 8, 9)
♍ कन्या (Virgo) : आज का दिन शुभ रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। लाभ की गतिविधियों में आप सक्रिय रहेंगे। पूर्व नियोजित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। किसी से विवाद न करें। जोखिम भरे मामलों से दूर रहें, नहीं तो समस्या हो सकती है। (शुभांक : 7, 8, 9)
♎ तुला (Libra) : आज तुला राशि वालों के लिए समय अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में प्रगति में रुकावट महसूस होगी और विरोधी सक्रीय रहेंगे। ले-देकर किए जा रहे प्रयास असफल हो सकते हैं। व्यापारिक यात्रा से फिलहाल बचना ही अच्छा रहेगा। धैर्य और सतर्कता जरूरी है। (शुभांक : 4, 7, 9)
♏ वृश्चिक (Scorpio) : वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। विरोधियों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कामकाज में दबाव रहेगा और किसी से कहासुनी की स्थिति बन सकती है। परिवार के बुजुर्गों से मतभेद संभव हैं। शुभ कार्यों में अड़चनें आएंगी, धैर्य से काम लें। (शुभांक : 5, 7, 9)
♐ धनु (Sagittarius) : आज धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। घर के सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा और नियोजित धन लाभ देगा। कुछ व्यर्थ की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। सुख-साधनों का उपभोग कर सकेंगे। समय का सदुपयोग करें। (शुभांक : 4, 7, 8)
♑ मकर (Capricorn) : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भागदौड़ कम करें और मानसिक संतुलन बनाए रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। सलाह और परिस्थिति का उचित उपयोग करें। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है, जो मन को प्रसन्नता देगी। (शुभांक : 6, 8, 9)
♒ कुम्भ (Aquarius) : आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रहेगा। बीते दिन की मेहनत आज रंग लाएगी। किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि कुछ आर्थिक उलझनें हो सकती हैं, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा और आत्मबल मजबूत होगा। (शुभांक : 4, 7, 8)
♓ मीन (Pisces) : मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। लाभकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ के बाद संतोषजनक परिणाम मिलेगा। आध्यात्मिक झुकाव रहेगा और मन में उत्साह बना रहेगा। हालांकि खर्चे भी बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन जरूरी है। (शुभांक : 4, 6, 9)