Home » Horoscope : 25 May 2025 : आज का आपका दैनिक राशिफल एवं शुभ अंक

Horoscope : 25 May 2025 : आज का आपका दैनिक राशिफल एवं शुभ अंक

जानिए 25 मई 2025 का दैनिक राशिफल। किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे करना होगा सावधान। सभी 12 राशियों का विस्तृत फलादेश।

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

मेष (Aries)

जमीन-जायदाद में लाभ के संकेत हैं। वाहन व मकान संबंधी सुविधाएं मिल सकती हैं। कर्ज़ और बीमारियों से राहत मिलने के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा, सुबह अपने जरूरी काम निपटा लें। हालांकि, पैसों की कमी खलेगी। (शुभांक: 3, 5, 7)

वृषभ (Taurus)

काम सीमित रहेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा फलदायक हो सकती है। मित्रता और मेलजोल लाभदायक रहेगा। आर्थिक चिंता में कमी आएगी, नियोजित धन से फायदा होगा। (शुभांक: 5, 6, 9)

मिथुन (Gemini)

खुद की गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। मन असंतुष्ट रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, चिंता और व्यर्थ खर्च संभव। किसी प्रिय व्यक्ति की सलाह लाभकारी रहेगी। (शुभांक: 2, 5, 7)

कर्क (Cancer)

संतोष से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिरता, व्यापार में लाभ होगा। पराक्रम से कार्य सिद्ध होंगे। मित्रों को नजरअंदाज न करें। शिक्षा में थोड़ी रुकावट आ सकती है। (शुभांक: 5, 6, 7)

सिंह (Leo)

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में तरक्की होगी। नौकरी में सहयोग मिलेगा, विरोधियों पर विजय मिलेगी। परिवारिक तनाव बढ़ सकता है। विवेक से निर्णय लें। (शुभांक: 4, 6, 7)

कन्या (Virgo)

रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। लाभ के लिए खर्च करना पड़ सकता है। आलस्य छोड़ें। (शुभांक: 6, 8, 9)

तुला (Libra)

प्रसन्नता के साथ कार्य बनेंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मनोरंजन और उत्सव का दिन रहेगा। व्यापारिक उन्नति के संकेत हैं। (शुभांक: 6, 7, 8)

वृश्चिक (Scorpio)

स्वास्थ्य में सुधार होगा। ज्ञान में वृद्धि, अच्छे लोगों से संपर्क बनेगा। अनावश्यक दौड़भाग से बचें। प्रियजनों से मिलन संभव, आय में वृद्धि और संतान उन्नति के योग हैं। (शुभांक: 5, 6, 8)

धनु (Sagittarius)

नए उद्योगों के अवसर मिलेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सरकारी कार्यों में सावधानी जरूरी। नए लोगों से फायदा होगा। ठोस योजना बनाएं। (शुभांक: 5, 6, 7)

मकर (Capricorn)

एकाकीपन से बचें। कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। रुका पैसा मिल सकता है। समय का सदुपयोग करें, कार्यों में सफलता मिलेगी। (शुभांक: 5, 8, 9)

कुंभ (Aquarius)

सुख और मनोरंजन का दिन है। खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन शुभ कार्यों से लाभ मिलेगा। ज्ञानवर्धक गतिविधियों में मन लगेगा। भाषा में संयम रखें। (शुभांक: 3, 7, 9)

मीन (Pisces)

धार्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी। लाभ की संभावना अधिक है। पुराने संकल्प पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, इच्छित कार्य सफल होंगे। (शुभांक: 1, 6, 9)

Related Articles